जोधपुर

बिना टिकट यात्रियों पर शिकंजा: होली पर जोधपुर मंडल का मेगा चेकिंग अभियान, लाखों की रिकवरी

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर होली को देखते हुए चलाए गए एक दिवसीय विशेष टिकट जांच अभियान के दौरान बिना टिकट तथा अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई।

less than 1 minute read
Mar 03, 2026
Indian railways (Photo - IANS)

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर होली को देखते हुए चलाए गए एक दिवसीय विशेष टिकट जांच अभियान के दौरान बिना टिकट तथा अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई। इसके तहत बिना और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों से 6.92 लाख रुपए की वसूली की गई।

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 1208 बिना टिकट व अनियमित यात्रा के मामले पकड़े गए,जिनसे 6.92 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। यह राशि पिछले वर्ष के इसी दिन की तुलना में 285 प्रतिशत अधिक है तथा मंडल के प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य से 89 प्रतिशत अधिक है।

विशेष जांच

अभियान के तहत सहायक वाणिज्य प्रबंधक (यात्री सेवाएं) बीके गौड़ के निर्देशन में गाड़ी संख्या 12324 बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस की बालोतरा से जोधपुर (110 किलोमीटर खंड) के बीच विशेष जांच की गई। इस जांच में दो ओपन जांच टीमों तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने भाग लिया। इस एक गाड़ी की जांच के दौरान ही 190 बिना टिकट व अनियमित यात्रा के मामले पकड़े गए और मात्र 110 किलोमीटर के खंड में 1.35 लाख रुपए की वसूली की गई।

यात्रियों से अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मान्य टिकट लेकर ही यात्रा करें, ताकि अनावश्यक जुर्माने और कार्रवाई से बचा जा सके।

Published on:
03 Mar 2026 05:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर