1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली पर बसों की छतों पर सफर, सुरक्षा आदेशों की उड़ाई धज्जियां

होली की भीड़ में जोधपुर में कई यात्री बसों की छतों पर बैठकर सफर करते नजर आए। सड़क सुरक्षा के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद नियमों की अनदेखी ने बड़ा जोखिम खड़ा कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Roadways, Jodhpur News, Rajasthan News, Holi News

बस की छत पर बैठकर सफर करते हुए। फोटो- पत्रिका

जोधपुर। होली के मौके पर घर लौटने की जल्दबाजी में यात्रियों ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। राज्य में परिवहन विभाग ने कुछ माह पहले सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकारी और निजी बसों की छतों से लगेज कैरियर और सीढ़ियां हटाने के निर्देश जारी किए थे, ताकि कोई भी यात्री छत पर सफर न कर सके। इसके बावजूद त्योहार के दौरान कई बसों की छतों पर लोग बैठे नजर आए।

यह वीडियो भी देखें

मंडोर चौराहे पर कैमरे में कैद यह नजारा सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करता है। बसों के अंदर जगह नहीं मिलने पर यात्री छत पर चढ़कर सफर करते दिखे, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है। त्योहार की भीड़ के बीच नियमों की अनदेखी और निगरानी की कमी साफ दिखाई दी। प्रशासन को ऐसे खतरनाक सफर पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है।