26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Roadways: होली पर राजस्थान रोडवेज ने दिया बड़ा झटका, 2 दिनों तक इतने रूटों पर नहीं चलेंगी बसें

होली के अवसर पर कम यात्रीभार को देखते हुए जोधपुर रोडवेज डिपो ने दो और तीन मार्च को कई रूटों पर बस संचालन आंशिक रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है।
less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan roadways

रोडवेज बस की फाइल फोटो- पत्रिका

जोधपुर। होली के त्योहार पर यात्रीभार कम मिलने के कारण जोधपुर रोडवेज डिपो की ओर से कई रूट पर बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। रोडवेज प्रबंधन की ओर से होली व रामा-श्यामा पर बसों का आंशिक संचालन किया जाएगा। जोधपुर रोडवेज डिपो मुख्य प्रबंधक उम्मेदसिंह ने बताया कि दो मार्च सोमवार को रात्रिकालीन बसों का संचालन नहीं होगा, जबकि तीन मार्च मंगलवार को दिन में अधिकांश बसों का संचालन नहीं होगा। 4 मार्च को सभी रुटों पर बसों का संचालन सुचारु होगा।

2 मार्च को इन रुटों पर नहीं चलेगी बसें

रुट- समय
जयपुर- शाम 6 बजे
उदयपुर- शाम 5 बजे
जयपुर- रात 8.30 बजे
जयपुर- शाम 7 बजे
बारां- शाम 5.30 बजे

3 मार्च इन रूट पर दिन में नहीं चलेंगी बसें

जयपुर- 4.45, 8.15, 10.15, 11.15, 01.05 बजे
अजमेर- 6.10, 6.30, 7.30, 8.30, 9.45, 10, 11.45 बजे
झालरापाटन- 8 बजे
कोटा- 11 बजे
आबू रोड- 4.45, 7.25, 2.45 बजे
उदयपुर- 4.30, 5.30, 6 बजे
सिरोही- 6.25, 9.50, 10.30 बजे
अहमदाबाद- 6.10, 6.45, 9.15, 10.15 बजे
मेड़ता- 7, 9, 10.45, 01.45, 3.15, बजे
सीकर- 8 बजे
बाड़मेर- 01.05 बजे
शेरगढ़- 7, 01.45 बजे
रामदेवरा- 8.20 बजे
बोरुन्दा-10.45, 4, 2.15, 5.30 बजे
पाली- 8.30 बजे
सोजत- 1.45 बजे
परबतसर- 01.15 बजे
पीपाड़- 10.15 बजे

इन रूट पर भी दिन में नहीं चलेंगी बसें

भोपालगढ़, आसोप, गोटन, खेड़ापा, तिंवरी, ओसियां तथा बुटाटी। तीन मार्च को सीबीएस बुकिंग कार्यालय पहली व दूसरी पारी में बंद रहेंगे। जबकि आरक्षण व पूछताछ शाखा नियमित रूप से संचालित रहेगी।