1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुबई में ईरान का हमला : आसमान में मिसाइलें, लगातार धमाके, होटल में फंसे राजस्थानियों ने बनाए खौफनाक वीडियो

Israel Iran War: ईरान के ड्रोन और मिसाइल हमलों से दुबई दहल उठा, आसमान में धमाकों और फटती मिसाइलों के वीडियो सामने आए हैं। इन हमलों के बीच जोधपुर के कई लोग वहां फंसे हुए हैं और भारत सरकार से सुरक्षित वापसी की गुहार लगा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Iran Israel Conflict Latest Updates, Dubai Missile Attack, Iran Drone Strike, Explosions in Dubai, Missile Blast Video, Middle East War Crisis, Iran Israel Conflict, US Iran War Tension, Dubai Under Attack, War Zone Footage, Drone Attack Video, Missile Strike Live, Gulf Region Tension, Emergency in Dubai, Flight Cancellation Crisis, Indians Stranded in Dubai

धमाकों के बाद निकलता धुंआ। फोटो- पत्रिका नेटवर्क

Iran Israel Conflict जोधपुर। सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पश्चिम एशिया में हालात तेजी से बिगड़ गए हैं। ईरान, इजरायल और अमरीका के बीच छिड़ा युद्ध अब चरम पर पहुंच चुका है। इसी बीच ईरानी सेना ने सबसे खतरनाक अभियान शुरू करने का ऐलान करते हुए दुबई पर ड्रोन हमला कर दिया।

दुबई में धमाके

बताया जा रहा है कि हमले में दुबई के प्रतिष्ठित इलाकों को निशाना बनाया गया। बुर्ज खलीफा के पास धमाके सुने गए, जबकि पाम जुमेराह स्थित होटलों और रिसोर्ट क्षेत्र के आसपास ड्रोन गतिविधि देखी गई। इसके अलावा बहरीन में भी कई रिहायशी इमारतों पर हमले की खबरें सामने आई हैं।

जोधपुर के लोग दुबई में फंसे, दहशत का माहौल

इन हमलों के बीच जोधपुर के कई लोग इस समय दुबई में फंसे हुए हैं। वे लगातार धमाकों की आवाजें सुन रहे हैं। होटल की छत के ऊपर से मिसाइलें गुजरने और आसमान में विस्फोट होने के दृश्य उन्होंने अपने मोबाइल में कैद किए हैं। वीडियो में आसमान में चमकती मिसाइलें और तेज धमाके साफ दिखाई दे रहे हैं।

जोधपुर के मेडिकल व लैब व्यवसायी गजेंद्र महिया अपने साथियों के साथ 23 फरवरी को घूमने के लिए दुबई गए थे। फिलहाल वे सभी एक होटल में ठहरे हुए हैं और सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन हालात को लेकर बेहद चिंतित हैं। उनका कहना है कि लगातार हो रहे धमाकों से डर का माहौल बना हुआ है।

यह वीडियो भी देखें

सत्संग प्रवास पर गया दल भी फंसा

जोधपुर से एक दल सत्संग प्रवास के लिए दुबई पहुंचा हुआ था। दल के एक सदस्य ने बताया कि उनकी टीम को अगले दिन भारत लौटना था, लेकिन दुबई पर हुए हमले के बाद सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। एयरपोर्ट पर अलर्ट घोषित है और उड़ान संचालन ठप पड़ा है। दल के सदस्यों ने बताया कि दुबई में मौजूद माहेश्वरी समाजबंधुओं ने उनके रहने और भोजन की व्यवस्था कर दी है। इसके बावजूद सभी लोग भयभीत हैं और जल्द से जल्द स्वदेश लौटना चाहते हैं।

मोदी सरकार से मदद की अपील

दुबई में फंसे जोधपुरवासियों ने भारत सरकार और प्रधानमंत्री से सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि युद्ध जैसे हालात में वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और सरकार विशेष उड़ान या रेस्क्यू अभियान चलाकर उन्हें भारत लाए। पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते हालात के बीच दुबई में रह रहे भारतीयों की चिंता बढ़ गई है।