28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संडे बोल- आज का सवाल- क्या हमारे शहर में रोजगार के पर्याप्त साधन उपलब्ध है?

रोजगार के लिए अक्सर कई बातें और दावें किए जाते हैं। जबकि हकीकत यह है कि निजी सेक्टर में कई रोजगार है, आवश्यकता के बोर्ड लगे हैं, लेकिन उसके अनुरूप प्र​शि​क्षित स्टाफ नहीं मिल पाता।

less than 1 minute read
Google source verification

रोजगार के लिए अक्सर कई बातें और दावें किए जाते हैं। जबकि हकीकत यह है कि निजी सेक्टर में कई रोजगार है, आवश्यकता के बोर्ड लगे हैं, लेकिन उसके अनुरूप प्र​शि​क्षित स्टाफ नहीं मिल पाता। ऐसे में उद्योग के अनुसार रोजगार की पहल करनी है।

योग्यता के अनुसार अवसर
अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त करने के लिए करीब 21 हजार से अधिक पंजीबद्ध इकाइयां हैं। हस्तशिल्प, कपड़ा, कृषि यंत्र, लॉजिस्टिक, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेल्स डेटा एंट्री, मार्केटिंग, सिंचाई उपकरण, ग्वार गम, केमिकल्स, ऑटोमोबाइल क्षेत्र के साथ साथ कई हैं।

  • देवी सिह दईकडा, ए​​क्टिविस्ट

अन्य कार्यों में विकल्प जरूरी
हमारे यहां रोजगार के प्रत्यक्ष अवसर है। मजदूर जमा होते हैं और हर दिन रोजगार के लिए संघर्ष होता है। यदि इसी तरह अन्य कार्यों के लिए भी स्थान निश्चित हो तो अन्य क्षेत्रों में भी रोजगार उपलब्ध हो सकते हैं।

  • राजेन्द्र भाटी, शहरवासी।

नए क्षेत्र विकसित हो रहे
हैंडीक्राफ्ट, टैक्सटाइल और स्टील जैसे क्षेत्रों में रोजगार मिलता है। शादियों की सीजन में बड़ा डेस्टिनेशन वेडिंग हब बन रहा है। ऐसे में नए क्षेत्र में भी विकल्प मिल रहे हैं।

  • निरूपा पटवा, समाज सेविका

नौकरियां उपलब्ध है
हां रोजगार के अवसर उपलब्ध है। सरकारी विभागों (रेलवे, नगर निगम, पुलिस) में नौकरियों के अलावा, निजी क्षेत्र में सेल्स, मैनेजमेंट, ड्राइविंग, और हाउसकीपिंग के विकल्प उपलब्ध हैं। 12वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर तक के लिए तक की नौकरियां मौजूद हैं।

  • शेखर जैन, जोधुपर

अगले सप्ताह का सवाल
हमारे शहर में आए दिन जाम और हादसे होते हैं। क्या हमारे शहर में ट्रैफिक सेंस की कमी है? आप अपने सुझाव शुक्रवार तक हमें 9672999227 पर वाटसएप कर दें।