जोधपुर

ICAI CA Final Result : जोधपुर है CA City, इन 50 जनों ने फहराया परचम

दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) ने गुरुवार दोपहर CA Final Year और चार्टर्ड अकाउंटेंट फाउंडेशन पाठ्यक्रम का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। जोधपुर से 50 से अधिक छात्र-छात्राएं चार्टर्ड अकाउंटेंट बने हैं। परीक्षा परिणाम 12 फ़ीसदी से अधिक रहा। शहर के किसी छात्र को All India Rank में जगह नहीं मिली।

2 min read
Feb 10, 2022
Feature image

जोधपुर (Jodhpur News)

दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) ने गुरुवार दोपहर CA Final Year और चार्टर्ड अकाउंटेंट फाउंडेशन पाठ्यक्रम का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। जोधपुर से 50 से अधिक छात्र-छात्राएं चार्टर्ड अकाउंटेंट बने हैं। परीक्षा परिणाम 12 फ़ीसदी से अधिक रहा। शहर के किसी छात्र को All India Rank में जगह नहीं मिली। यश राठी शहर के टॉपर रहे। उन्होंने प्रथम प्रयास में एक साथ दोनों ग्रुप पास किए। आईसीएआई के स्थानीय सचिव सुरेंद्र लुणावत और अभिषेक सोनी ने बताया कि कुल मिलाकर परिणाम बेहतर रहा।

केवल परीक्षा के समय मत पढ़ो

यश राठी ने 800 में से 530 अंक प्राप्त किए। यश ने राजस्थान पत्रिका को बताया कि कई विद्यार्थी परीक्षा से पहले पढ़ाई करते हैं जिससे उनकी सफलता की दर कम हो जाती है। विद्यार्थियों को शुरू से ही अध्ययन पर फोकस रखना चाहिए। हालांकि इसका अर्थ यह नहीं है कि परीक्षा का तनाव लेना चाहिए। सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने से परीक्षा के समय शरीर और मन में ऊर्जा भी बनी रहती है। यश के पिता मधुसूदन राठी शेयर ब्रोकर है और माता सुनीता गृहणी है।

ओल्ड कोर्स में 31 बैठे, कोई पास नहीं

सीए अंतिम वर्ष ओल्ड कोर्स में 31 लोगों ने दोनों ग्रुप की एक साथ परीक्षा दी लेकिन एक भी विद्यार्थी दोनों ग्रुप एक साथ पास नहीं कर पाया। इसमें से एक विद्यार्थी ने पहला ग्रुप और अन्य एक विद्यार्थी ने दूसरा ग्रुप पास किया। कुल मिलाकर इस साल ओल्ड कोर्स से कोई चार्टर्ड अकाउंटेंट नहीं बना। ओल्ड कोर्स से प्रथम ग्रुप देने वाले 54 में से 6 और द्वितीय ग्रुप देने वाले 88 में से 17 पास हुए।

न्यू कोर्स से 12 फीसदी रहा परीक्षा परिणाम

- 256 विद्यार्थियों ने सीए अंतिम वर्ष न्यू कोर्स में दोनों ग्रुप की परीक्षाएं दी

- 32 विद्यार्थियों ने दोनों ग्रुप एक साथ पास किए

- 206 ने केवल प्रथम ग्रुप दिया

- 58 विद्यार्थियों ने प्रथम ग्रुप पास किया

- 176 विद्यार्थियों ने दूसरा ग्रुप दिया

- 72 जने दूसरा ग्रुप में उत्तीर्ण हुए

शहर के टॉपर

नाम ----- प्राप्तांक

यश राठी -----530

राहुल मूंदड़ा -----497

मानसी सर्राफ -----484

अमन राठी -----470

प्रद्युम्न बोराणा -----462

Published on:
10 Feb 2022 11:07 pm
Also Read
View All
Jodhpur: मारपीट के बाद सिर में मारी गोली, विक्की फाइटर की मौत, मर्डर केस में कंडारा गैंग का कनेक्शन आया सामने

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई को जल्द मिलने वाली है अस्पताल से छुट्टी, जानिए सोशल मीडिया पर क्या बोले यूजर्स

मंच से लिया गया विधायक का नाम, कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए चिकित्सा मंत्री, फलोदी की सियासत में छिड़ी नई बहस

राजस्थान में तबादलों से हटा बैन, फिर भी थर्ड ग्रेड टीचर्स को नहीं मिली राहत, गुस्साए शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

क्या ‘काला हिरण’ फिल्म की जोधपुर में होगी शूटिंग? अपने हर प्रोजेक्ट से चर्चा में रहने वाले अमित ज्याणी ने इंटरव्यू में खोले कई राज