20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jodhpur: मारपीट के बाद सिर में मारी गोली, विक्की फाइटर की मौत, मर्डर केस में कंडारा गैंग कनेक्शन आया सामने

Jodhpur firing Case: जोधपुर शहर में बोम्बे मोटर से 12वीं रोड के बीच शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने फायरिंग की और एसवीयू में तोडफोड़ कर जमकर मारपीट की।

2 min read
Google source verification
Jodhpur firing

जोधपुर में देर रात पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग से दहशत। फोटो: पत्रिका

जोधपुर। शहर में बोम्बे मोटर से 12वीं रोड के बीच शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने फायरिंग की और एसवीयू में तोडफोड़ कर जमकर मारपीट की। हमले में घायल दोनों युवकों को एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरे घायल का मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कराई, लेकिन आरोपी फरार हो गए। जोधपुर पुलिस कमिश्नर शरत कविराज, डिप्टी कमिश्नर पश्चिम कमल शेखावत और एसीपी पश्चिम नरेन्द्रसिंह देवड़ा समेत पुलिस अधिकारी घटना स्थल पहुंचे।

जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए बदमाशों ने एसयूवी सवार विक्की फाइटर और सन्नी हंस पर जानलेवा हमला कर दिया। कार के शीशे तोड़े और फायरिंग की। इसके बाद मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से छर्रे भी मिले हैं। सूचना मिलते ही देवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार सुबह विक्की फाइटर की उपचार के दौरान मौत हो गई और सन्नी हंस की हालत नाजुक बनी हुई है। बता दें कि विक्की के सिर में और सन्नी के पीठ में गोली लगी थी। फायरिंग की घटना के बाद 3 थानों की पुलिस बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही हैं। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

बदमाशों ने 3 राउंड फायर भी किए

ये पूरा घटनाक्रम एक कॉम्पलेक्स के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि विक्की फाइटर और सन्नी हंस के पास बैठे थे, तभी हथियारों से लैस बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इनमें एक युवक बॉम्बे मोटर चौराहे की तरफ भागा, जबकि दूसरा पास के ही कॉम्पलेक्स में जान बचाने के लिए दौड़ा। इसी दौरान वह नीचे गिर गया। बदमाश घायल युवक पर लगातार हमला करते रहे। बदमाशों ने इस दौरान करीब 3 राउंड फायर भी किए। पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम टीम बुलाई, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

शहर में नाकाबंदी, आरोपियों के ठिकानों पर दबिश

हमले के बाद फरार हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए राजीव गांधी नगर, कुड़ी और प्रताप नगर सदर थानाधिकारी के नेतृत्व में 3 टीमें बनाई गई है। पुलिस ने देर रात नाकाबंदी करवाई। आरोपियों के ठिकानों पर दबिश आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश दी। पूरे शहर में नाकाबंदी की गई। विभिन्न थानों की पुलिस भी तैनात की गई।

दो माह पहले किया था हमला

एसीपी पश्चिम नरेन्द्रसिंह देवड़ा ने बताया कि आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश है। आरोपी मोंटू कंडारा गैंग से जुड़े हुए हैं। हमलावरों की विशाल पंडित, चिकू, अजय घारू और सुनीत तेजी के रूप में पहचान हुई है। करीब दो माह पूर्व सन्नी हंस के भाई राहुल ने संजय मेघवाल के साथ मारपीट की थी। बदले के तौर पर आरोपियों के हमला किया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग