19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या ‘काला हिरण’ फिल्म की जोधपुर में होगी शूटिंग? अपने हर प्रोजेक्ट से चर्चा में रहने वाले अमित ज्याणी ने इंटरव्यू में खोले कई राज

Amit Jani Interview: लीक से हटकर फिल्में बनाने की घोषणा कर चर्चा बटोरने वाले अमित ज्याणी से उनकी आगामी योजनाओं, सिनेमा के बदलते रुख और सामाजिक मुद्दों पर पत्रिका ने खास बातचीत की।

2 min read
Google source verification
Kala Hiran Producer Amit Jani

Kala Hiran Producer Amit Jani. Photo- Patrika

Kala Hiran Producer Amit Jani Interview: उत्तर प्रदेश के प्रमुख सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता और ज्वलंत व समसामयिक मुद्दों पर फिल्में बनाने वाले चर्चित निर्माता अमित ज्याणी इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में हैं। अमित ज्याणी को व्हाट्सएप कॉल कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। ज्याणी की शिकायत पर जोधपुर के रातानाडा थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मोबाइल नंबर और कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू कर दी है। 'उदयपुर फाइल्स' (कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित), 'काला हिरण', 'कराची टू नोएडा' जैसी लीक से हटकर फिल्में बनाने की घोषणा कर चर्चा बटोरने वाले अमित ज्याणी से उनकी आगामी योजनाओं, सिनेमा के बदलते रुख और सामाजिक मुद्दों पर उनकी बेबाक राय को लेकर राजस्थान पत्रिका रिपाेर्टर नन्दिनी व्यास की विशेष बातचीत के कुुछ अंश…

प्रश्न - 'काला हिरण' के बारे में कुछ बताएं? क्या इसकी शूटिंग जोधपुर में होगी?

जवाब - इसे जोधपुर फाइल भी कहा जा सकता है। 80 से 90 प्रतिशत शूटिंग का कार्य पूरा हो चुका है। जोधपुर में कांकाणी, लूणी, खेजड़ली सहित कई अलग-अलग लोकेशन पर काला हिरण फिल्म की शूटिंग होगी। परमिशन मिलते ही शेष भाग की शूटिंग शहर में शुरू हो सकेगी। जुलाई में यहां शूटिंग शुरू होने की संभावना है।

प्रश्न - एक नए प्रोड्यूसर के तौर पर जब आप फिल्म इंडस्ट्री में आए, तो आपको किस तरह की शुरुआती चुनौतियों का सामना करना पड़ा?

जवाब - नए प्रोड्यूसर के तौर पर जब आदमी आता है तो वह सबके लिए दूध देने वाली भैंस के समान होता है। सब पैसा चाहते हैं, लेकिन काम कोई नहीं करना चाहता। इसलिए मैंने राजस्थान को चुना और यहां लोगों ने साथ दिया।

प्रश्न - जो युवा प्रोड्यूसर आज की तारीख में बिना किसी गॉडफादर के इस इंडस्ट्री में आना चाहते हैं, उन्हें एक प्रोड्यूसर के तौर पर आप क्या सलाह देना चाहेंगे?

जवाब - मैं कहूंगा कि वे पहले को-प्रोड्यूसर बने और इससे भी पहले साइट पर जाएं, हर चीज को बारीकी से समझे और फिर तजुर्बे के साथ आगे बढ़े।

प्रश्न - वर्तमान में लव जिहाद और महिलाओं के शोषण की घटनाएं बढ़ रही है, क्या आप इस मुद्दे पर भी फिल्म बनाएंगे?

जवाब - प्रतिस्पर्धा में फिल्में बनाने का काेई मतलब नहीं है। मैं 'काला हिरण' बना रहा हूं, लेकिन कोई और इसे नहीं बनाएगा, किसी में इतना दम ही नहीं है कि कोई और इसे बना दें। वहीं लव जिहाद और महिलाओं के शोषण जैसे विषय पर पहले भी फिल्में बनी, अगर किसी ने इस विषय पर ध्यान नहीं दिया तो पांच साल बाद मैं इस विषय पर फिल्म जरूर बनाऊंगा।

प्रश्न - अक्सर देखा जाता है कि जब भी आप किसी प्रोजेक्ट की घोषणा करते हैं, तो वह विवादों में आ जाता है। आपको क्या लगता है कि इसकी वजह क्या है?


जवाब - हर विषय के दो पक्ष होते हैं। अगर आप किसी लव स्टोरी या सॉफ्ट टॉपिक पर फिल्म बनाते हैं तब विवाद नहीं होता, लेकिन जब भी आप किसी रियल स्टैंड को टच करेंगे तब नेगेटिव और पॉजिटिव रिएक्शन सामने आते ही है।

प्रश्न - आप राजनीति और सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़े रहे हैं। राजनीति से फिल्म निर्माण की दुनिया में आने और राजस्थान से इसकी शुरुआत करने का विचार आपके मन में कैसे आया?

जवाब - शुरुआत आदमी अच्छी जगह से ही करता है, मैंने राजस्थान को चुना। मेरा मानना है कि राजनीति और इस फील्ड का दोनों का काम समान ही है। राजनीति में भी आप अपनी बात हर शख्स तक पहुंचाते हैं और फिल्मों के माध्यम से भी यहीं कार्य करते हैं।