
एआई तस्वीर
जयपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने गुरुवार को सीए फाइनल मई-2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। ऑल इंडिया मेरिट सूची में राजस्थान के कई छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। जोधपुर जिले के मथानिया कस्बे की अर्पिता डागा ने देशभर में चौथा स्थान प्राप्त किया। जयपुर के प्रणव धूत ने 600 में से 457 अंक हासिल कर सातवीं रैंक पर जगह बनाई। चित्तौड़गढ़ की शगुन माहेश्वरी ने 15वीं रैक हासिल की।
यह वीडियो भी देखें
वहीं कोटा के आशुतोष मित्तल ने 16वीं और जयपुर की हर्षिका खंडेलवाल ने 28वीं रैंक प्राप्त की है। राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब के पटियाला के नूर सिंगला ने सर्वाधिक 499 अंक प्राप्त कर परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया। रोज 8 से 10 घंटे पढ़ाई करने वाले जयपुर के प्रणव धूत ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना बंद कर दिया था। सीएम की पढ़ाई में बहुत मेहनत है। इसलिए केवल परीक्षा पर फोकस किया था। वहीं 28वीं रैंक प्राप्त करने वाली हर्षिका खंडेलवाल ने बताया कि रैंक के लिए टारगेट रखा था। रोज 10 से 12 घंटे पढ़ाई की। बार-बार रिवीजन किया। परिवार का भी पूरा सहयोग रहा।
बहरोड़ के हिमांशी गोयल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा उत्तीर्ण की है। हिमांशी ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। हिमांशी की मां मधु गोयल अग्रवाल समाज बहरोड़ की कोषाध्यक्ष हैं। माजरीकलां क्षेत्र के गांव गंडाला निवासी तनु गोयल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रमाकांत गोयल एवं बबीता गोयल की पुत्री तनु की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।
वहीं डूंगरपुर के सागवाड़ा के मूल निवासी और हाल मुकाम मुंबई में रह रहे 21 वर्षीय हृदय जैन पुत्र शर्मिला-परेश गोवाड़िया ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के उचित मार्गदर्शन, आशीर्वाद और परिवारजनों के पूर्ण सहयोग को दिया है।
आपको बता दें कि सीए फाइनल परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को सभी पेपरों में संयुक्त रूप से कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। साथ ही प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक हासिल करना भी जरूरी है। परीक्षा में असफल रहने वाले अभ्यर्थी आगामी प्रयास के लिए फिर से आवेदन कर सकते हैं।
Updated on:
18 Jun 2026 07:35 pm
Published on:
18 Jun 2026 04:35 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
