6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jodhpur: देर रात तक धधकता रहा सर्विस सेंटर, भीषण आग में 2 दर्जन से अधिक वाहन जलकर राख; धमाकों से इलाके में दहशत

Jodhpur Car Service Center Fire: प्रतापनगर बस स्टैंड के निकट कमला नेहरू नगर स्थित एक कार सर्विस सेंटर में बुधवार रात लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। आग इतनी विकराल थी कि देर रात तक पूरा सर्विस सेंटर आग का गोला बना रहा।
3 min read
Google source verification
Jodhpur Car Service Center Fire-5

जोधपुर में कार सर्विस सेंटर लगी आग। फोटो: पत्रिका

जोधपुर। जोधपुर शहर में प्रतापनगर बस स्टैंड के निकट कमला नेहरू नगर स्थित एक कार सर्विस सेंटर में बुधवार रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा सर्विस सेंटर आग के गोले में तब्दील हो गया। आग की चपेट में आने से वहां खड़े दर्जनों वाहन जलकर राख हो गए। हादसे के वक्त सर्विंस सेंटर में करीब 80 से ज्यादा गाड़ियां थी।

आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंची। कई घटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

पूरे इलाके में दहशत

jod शहर में प्रतापनगर बस स्टैंड के निकट कमला नेहरू नगर स्थित एक कार सर्विस सेंटर में बुधवार रात लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। आग इतनी विकराल थी कि देर रात तक पूरा सर्विस सेंटर आग का गोला बना रहा। इस दौरान सर्विस सेंटर से लगातार धमाकों की आवाजें आती रहीं, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

आग फैलते ही वाहनों में होने लगे धमाके

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की चपेट में आने से दो दर्जन से अधिक कारें जलकर राख हो गईं। सर्विस सेंटर पर वाहनों की डेंटिंग-पेंटिंग का कार्य होता है और उस समय भी बड़ी संख्या में वाहन सर्विस के लिए खड़े थे। इनमें कई वाहन पेट्रोल और सीएनजी से संचालित थे। आग फैलते ही इन वाहनों में एक के बाद एक धमाके होने लगे, जिससे आग और भी विकराल होती चली गई।

2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीमों को एक दर्जन से अधिक चक्कर लगाने पड़े। दमकलकर्मी देर रात तक आग बुझाने में जुटे रहे। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की ऊंची लपटें और धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देता रहा। पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शी बोले- घरों तक पहुंची आग की लपटें

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि आग की लपटें घरों तक पहुंच चुकी थी। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आग की लपटें देखकर लोग घरों की छत पर आ गए थे। हालांकि, गनीमत रही कि कोई नुकसान नहीं हुआ। दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।