
महिला कांस्टेबल-फाइल फोटो पत्रिका
जोधपुर/जालोर। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के बासनी थाने की एक महिला कांस्टेबल ने जालोर के भीनमाल में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर भीनमाल के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शुरुआती जांच में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि महिला कांस्टेबल पिछले कई दिनों से अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर चल रही थीं।
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 30 वर्षीय सुआ देवी पत्नी दिनेश के रूप में हुई है। सुआ देवी मूल रूप से जालोर जिले के भीनमाल थाना क्षेत्र के पुनासा गांव की रहने वाली थीं और वर्तमान में जोधपुर के बासनी थाने में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार शाम को भीनमाल कस्बे में स्थित रामसीन रेलवे क्रॉसिंग के पास उनका शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। ग्रामीणों और रेलवे कर्मियों की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।
बुधवार को जालोर की भीनमाल पुलिस ने मृतका के परिजनों की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर गहनता से अनुसंधान शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से भीनमाल थाना क्षेत्र के पुनासा गांव की सुआ देवी पत्नी (30) पत्नी दिनेश बासनी थाने में कार्यरत थीं। वह पिछले कई दिनों से ड्यूटी से गैरहाजिर थीं। मंगलवार शाम उसका शव भीनमाल कस्बे में रामसीन रेलवे क्रॉसिंग पर मिला। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
महिला कांस्टेबल ने एक दिन पहले व्हाट्सएप पर स्टेटस अपडेट किया था। महिला कांस्टेबल जोधपुर में अपने परिवार के साथ ही रहती थी।
उधर, भीनमाल के पूनासा रोड पर नोहरा-आतेरा नाड़ी के बीच एक पिकअप ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एएसआई नरेंद्र विश्नोई ने बताया कि मृतक वाड़ाभाड़वी निवासी मनोहरलाल विश्नोई (35) कार लेकर पूनासा से भीनमाल तरफ जा रहा था, उस दौरान घुमाव में कार पिकअप से टकराकर सड़क के पास नीम के पेड़ से टकराते हुए खेत में पलट गई। लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Updated on:
17 Jun 2026 02:50 pm
Published on:
17 Jun 2026 02:43 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
