
अर्पिता डागा-अनुष्का भूतड़ा। फोटो- पत्रिका
जोधपुर। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आइसीएआइ) ने गुरुवार को मई में हुई सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। जोधपुर में मथानियां निवासी अर्पिता डागा ने देशभर में चौथी रैंक प्राप्त की। अर्पिता अपने परिवार के साथ मुम्बई रहती है और वहीं से परीक्षा दी थी। दूसरी मेरिट कमला नेहरु नगर निवासी अनुष्का भूतड़ा ने प्राप्त की। अनुष्का की ऑल इंडिया 34वीं रैंक आई है। अर्पिता और अनुष्का सोशल मीडिया पर कोई खास एक्टिव नहीं है। पढ़ाई के दौरान तो दूरी ही बनाए रखी।
यह वीडियो भी देखें
देशभर में 7 हजार 931 चार्टर्ड एकाउंटेंट बने हैं। जोधपुर में सीए फाइनल की समस्त परीक्षाओं (दोनों ग्रुप, प्रथम ग्रुप, द्वितीय ग्रुप) में 433 छात्र छात्राओं में से 81 पास हुए हैं। मई परीक्षा का सीए फाइनल का परिणाम जनवरी 2026 की तुलना में बेहतर रहा। आइसीएआइ जोधपुर शाखा के अध्यक्ष सीए महिपाल लड्ढा ने बताया सीए फाइनल परीक्षा में श्रेया मेहता ने 347 अंक प्राप्त कर सिटी रैंक-2, यक्षणा (याश्ना) गामनानी ने 331 अंक प्राप्त कर सिटी रैंक-3, मनस्वी चाण्डक और पीयूष राजवानी ने 325-325 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से सिटी रैंक-4 प्राप्त की है।
दोनों समूहों में 160 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जिसमें से केवल 16 पास हुए। दोनों समूह बैठने वाले 10 विद्यार्थियों ने केवल ग्रुप-1 और 13 विद्यार्थियों ने केवल ग्रुप-2 उत्तीर्ण किया है। केवल ग्रुप-1 की परीक्षा 161 ने दी, जिसमें से 13 पास हुए। केवल ग्रुप-2 की परीक्षा देने वाले 112 में से 29 पास हुए।
अर्पिता ने 600 में से 469 अंक प्राप्त किए। उसके पिता जयप्रकाश डागा भी सीए है जो मुम्बई में प्रेक्टिस करते हैं। अर्पिता की पढ़ाई भी वहीं हुई। उसने आइसीएआइ के मुम्बई चेप्टर से परीक्षा दी। अर्पिता आगे चलकर एमबीए करने के साथ सीए की प्रेक्टिस करने का इरादा रखती है। वह कहती है कि विद्यार्थियों को जीवन के 25 साल तक गोल सेट करके रखना चाहिए। डिसिप्लन में रहते हैं तो डिफिकल्ट कुछ नहीं है। अर्पिता ने कहा कि पढ़ाई जरुरी है लेकिन यह जीवन से बड़ी नहीं है। उसका एक पार्ट है। माता नेहा डागा गृहिणी है।
अनुष्का भूतड़ा ने देशभर में 34वीं रैंक हासिल की। उसके 419 अंक आए। अनुष्का ने दसवीं में 95.60 प्रतिशत और बारहवीं में 98.8 प्रतिशत प्राप्त किए। अनुष्का पढ़ाई के दौरान विद्यार्थियों को कंसिस्टेंट, काम व कम्पोज्ड रहने की सलाह देती है। वह कार्पेारेट सेक्टर में जॉब करना चाहती है। पिता गिरीश भूतड़ा बिजनेसमैन है। दादा धनराज भूतड़ा सीए है। बहन प्रिया भी सीए है। माता एकता गृहिणी है।
Updated on:
18 Jun 2026 07:17 pm
Published on:
18 Jun 2026 07:17 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
