6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव से पहले भाजपा में हलचल, जोराराम कुमावत बोले- ‘चुनावी मोड में आ जाएं’

राजस्थान में निकाय और पंचायतीराज चुनावों की आहट के साथ भाजपा ने संगठन को सक्रिय करना शुरू कर दिया है। फलोदी दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कार्यकर्ताओं से मतभेद भुलाकर चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया और कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।
2 min read
Google source verification
Joraram Kumawat

Joraram Kumawat: भाजपा की बैठक को सम्बोंधित करते हुए मंत्री कुमावत (फोटो- पत्रिका)

फलोदी। राजस्थान में प्रस्तावित निकाय और पंचायतीराज चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने फलोदी के दौरे पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों का संदेश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से पूरी सक्रियता के साथ चुनावी मोड में आने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री कुमावत ने कहा कि चुनाव केवल उम्मीदवारों का नहीं, बल्कि हर कार्यकर्ता का होता है। पार्टी की सफलता संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की मेहनत और आपसी समन्वय पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता व्यक्तिगत मतभेदों को भुलाकर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम करें।

टिकट से पहले संगठन को मजबूत करने की रणनीति

निकाय और पंचायतीराज चुनावों को देखते हुए भाजपा फिलहाल टिकट वितरण से पहले संगठन को मजबूत करने पर फोकस करती नजर आ रही है। पार्टी नेतृत्व बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति पर काम कर रहा है। ऐसे में मंत्री का एकजुटता और अनुशासन का संदेश राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। चुनावी दावेदारों की बढ़ती सक्रियता के बीच भाजपा संगठन को प्राथमिकता देने का संकेत दे रही है।

विकास और विभागीय योजनाओं पर भी हुई चर्चा

बैठक के दौरान मंत्री जोराराम कुमावत ने क्षेत्र के विकास कार्यों के साथ-साथ पशुपालन, गोपालन, डेयरी और देवस्थान विभाग से जुड़ी योजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन और किसानों के हित में विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है, जिनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

यह वीडियो भी देखें :

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

फलोदी पहुंचने पर जोधपुर देहात उत्तर भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति जानी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया। बैठक में जिला महामंत्री माधुसिंह देवड़ा, जयप्रकाश बोहरा, सुखराम विश्नोई, जिला उपाध्यक्ष मेघराज कल्ला, मुकेश पालीवाल, चतुर्भुज सोनी, देवकिसन सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।