अवैध कनेक्शन करने वालों के कनेक्शन काटे जाएंगे। सहायक अभियन्ता जन स्वा. अभि. विभाग उपखण्ड पीपाड़ शहर मेहराम विश्नोई ने इस बाबत एक आदेश जारी किया है।
जोधपुर। बोरुन्दा कस्बे में जलदाय विभाग के अवैध कनेक्शन करने वालों के कनेक्शन काटे जाएंगे। सहायक अभियन्ता जन स्वा. अभि. विभाग उपखण्ड पीपाड़ शहर मेहराम विश्नोई ने इस बाबत एक आदेश जारी किया है।
जिला कलक्टर जोधपुर की ओर से विभिन्न बैठकों में आगामी ग्रीष्म ऋतु में आवश्यक पेयजल प्रबंधन के लिए दिए गए निर्देशों के पालनार्थ आवश्यक पेयजल प्रबंधन के लिए दिए गए गामीण क्षेत्र में अवैध जल कनैक्शन हटाने का अभियान 30 जनवरी से शुरू किया गया है।
सहायक अभियंता विश्नोई ने बताया कि इस दौरान उपभोक्ताओं की ओर से विभागीय कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार व राज कार्य में बाधा उत्पन होने की आशंका के चलते बोरुन्दा पुलिस थानाधिकारी से पुलिस जाप्ता आवश्यकता अनुसार उपलब्ध करवाने की मांग की गई है।
इस बाबत उपखंड अधिकारी पीपाड़ शहर एवं अपने विभाग के उच्चाधिकारी अधिकारी अधिशासी अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जिला जोधपुर खण्ड जोधपुर को भी सूचना देकर जिला कलक्टर जोधपुर के निर्देशों की पालना के लिए अवगत कराया।