जोधपुर

क्या राजस्थान में फिर से शुरू होगा तूफानी बारिश का दौर, मौसम विभाग ने कही ऐसी बड़ी बात

Today Weather Alert प्रदेश में 3 फरवरी को एक अति सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कई हिस्सों में मावठ हुई। कहीं कहीं एक इंच से अधिक पानी बरसा।
2 min read
Feb 06, 2024
imd_rajasthan_weather.jpg

Weather Alert बीते दो दिन से प्रदेश में मावठ के दौर से पूरा आसमां साफ हो गया। बारिश से आसमां की धुलाई के बाद समूचे प्रदेश में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 के नीचे आ गया। सोमवार को सांस लेने के लिए शुद्ध वायु मिल सकी। सर्वाधिक साफ वायु अजमेर में थी, जहां एक्यूआई 41 रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो तीन दिन ऐसा ही वातावरण बने रहने का पूर्वानुमान है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। ऐसे में बारिश का दौर भी थम चुका है।

बारिश से आसमान हुआ साफ
बता दें कि प्रदेश में 3 फरवरी को एक अति सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कई हिस्सों में मावठ हुई। कहीं कहीं एक इंच से अधिक पानी बरसा। बरसात की वजह से आसमां में निलंबित धूल, कार्बन सहित अन्य धातु कण और हानिकारक गैसों के कण पानी के साथ बह गए। इससे हवा काफी शुद्ध हो गई। अधिकांश हिस्सों में एक्यूआई 100 के आसपास आ गया यानी सांस लेने के लिए लोगों को शुद्ध हवा मिल सकी। धौलपुर में सर्वाधिक एक्यूआई 174 रिकॉर्ड हुआ।

14 जिलों में एक्यूआई 100 से 200 के मध्य
बांसवाड़ा (156), बीकानेर (166), बूंदी (137), चितौड़ (101), दौसा (104), धौलपुर (174), हनुमानगढ़ (135), जैसलमेर (133), झालावाड़ (107), करौली (143), कोटा (108), सीकर (101), श्रीगंगानगर (154), उदयपुर (114)

यहां एक्यूआई 100 के नीचे
शहर - एक्यूआई
अजमेर - 41
सिरोही - 46
पाली - 50
चूरू - 67
बाड़मेर - 78
जोधपुर - 80
नागौर - 83
जालोर - 82
जयपुर - 82
झुंझनूं - 89
टोंक - 91
बारां - 97
भिवाड़ी - 99
भरतपुर - 98
(एक्यूआई 0 से 50 अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बहुत खराब, 401 से 500 अलार्मिंग िस्थति मानी जाती है। एक्यूआई का मापन माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर में होता है।)

Published on:
06 Feb 2024 10:07 am