जोधपुर

IMD rain Alert : फिर लौट कर आने वाली है बारिश, दो दिन करेगी बेहाल, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

IMD rain Alert : देश के उत्तरी हिस्से में बर्फबारी होने और ठंडी हवाएं बहने से दिन में अच्छी खासी सर्दी का अहसास रहा। ठंडी हवाओं से दिन का तापमान लुढ़क गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ठंडी हवाओं का असर बना रहेगा। सूर्यनगरी में तड़के से ही हवा बह रही थी।
2 min read
Dec 19, 2023
imd_rain_alert.jpg

IMD rain alert : देश के उत्तरी हिस्से में बर्फबारी होने और ठंडी हवाएं बहने से दिन में अच्छी खासी सर्दी का अहसास रहा। ठंडी हवाओं से दिन का तापमान लुढ़क गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ठंडी हवाओं का असर बना रहेगा। सूर्यनगरी में तड़के से ही हवा बह रही थी। सुबह आठ बजे हवा की गति तेज हो गई। करीब 4 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा के कारण शरीर में सिहरन पैदा हो रही थी। हालांकि आसमां साफ होने से चटख धूप निकली, लेकिन हवाओं के कारण सर्दी का अहसास बना रहा। तापमान उछलकर 13.8 डिग्री पर आ गया। दिन में हवा की गति कम हो गई, लेकिन रुक-रुक चल रही हवा के कारण अधिकतम तापमान कल की तुलना में एक डिग्री से अधिक लुढक़कर 26.2 डिग्री पर आ गया।

वहीं सीकर की बात करें तो पिछले चौबीस घंटे के दौरान उत्तरपूर्वी हवाएं चलने के कारण ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 22 दिसम्बर से तेज सर्दी पड़ने के आसार है। सीकर में रविवार रात उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने शुरू हो गई, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह कई स्थानों पर घना कोहरा छाया और दृश्यता में कमी आई। दिन निकलने के बाद भी नमी के कारण सर्द हवाओं ने ठिठुराया। अधिकतम तापमान भी गिरना शुरू हुआ। दोपहर बाद से सर्दी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार फिलहाल उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आस-पास के क्षेत्र पर प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। 22 दिसम्बर तक मौसम शुष्क रहेगा। 23-24 दिसंबर के दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है जिससे प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। जिससे तापमान गिरेगा और सर्दी बढ़ जाएगी।

Published on:
19 Dec 2023 10:14 am