15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
प्रदेश में सर्दी के तेवर तीखे, कोहरा छाया
Play video

प्रदेश में सर्दी के तेवर तीखे, कोहरा छाया

- श्रीगंगानगर क्षेत्र में आज सुबह दिखा घना कोहरा
Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Dec 19, 2023

जयपुर। प्रदेश में सर्दी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। सर्दी के सितम बढ़ने से आमजन परेशान होने लगा है। आज सवेरे राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में सर्दी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। लोग आज सवेरे कड़ाके की सर्दी के चलते गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। राजधानी जयपुर में हालांकि आज सवेरे धूप खिली, लेकिन जयपुर को छोड़कर प्रदेश के अन्य जिलों में सर्दी का जोर नजर आए। श्रीगंगानगर क्षेत्र में आज सवेरे आसमान में घना कोहरा छाया।

जानकारी के अनुसार प्रदेश में सर्दी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। उत्तरी हवाओं के जोर से प्रदेश में सर्दी लगातार बढ़ रही है। साथ ही कोहरा भी छाया हुआ है। आज सवेरे श्रीगंगानगर के लाधूवाला में घना कोहरा छाया रहा। कोहरा इतना थी कि वाहनों को धीमे व हैडलाइट जलाकर चलाना पड़ा। ऐसा ही हाल प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी देखने को मिला। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में अभी सर्दी का जोर बढ़ेगा। साथ ही कोहरा छाया रहेगा।