जोधपुर

राजस्थान को धनिया निर्यात में नम्बर वन बनाने की पहल

धनिया निर्यात को बढ़ावा देने पर वेबीनार  
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jan 2021, 9:15 PM IST
राजस्थान को धनिया निर्यात में नम्बर वन बनाने की पहल
राजस्थान को धनिया निर्यात में नम्बर वन बनाने की पहल

जोधपुर। द स्पाइस बोर्ड ऑफ इंडिया, डीबीटी-एसएबीसी बायोटेक किसान हब, आइसीएआर-एनआरसीएसएस और कोटा कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से धनिया पर वेबीनार का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न राज्यों के 200 से अधिक एक्सपर्ट ने हिस्सा लिया। मध्यप्रदेश से जुड़ा हाडौती क्षेत्र धनिया उत्पादन का सबसे बड़ा केन्द्र है। कोटा जिले में रामगंज एपीएमसी मंडी एशिया की सबसे बड़ी धनिया मंडी है। मसाला बोर्ड के अध्यक्ष डी सथियान, स्पाइस बोर्ड के निदेशक सुरेश कुमार ने स्पाइस पार्क स्थापना पर बल दिया। ताराचंद मीणा प्रशासन और एम.एल गुप्ता निदेशक आरएसएएमबी ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचा कर मसाला एक्सपोर्ट को बढ़ावा देना है। नाबार्ड के एसटी टी. व्यंकटेश कृष्ण और आरसीएआर-एनआरसीएसएस के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. एसएस मीणा के साथ निदेशक कोटा कृषि विश्वविद्यालय डॉ प्रताप सिंह ने खेती के तरीकों में विविध सुधार और जांच पर जोर दिया। मसाला बोर्ड जोधपुर केन्द्र के श्रीशैल कुल्लू ने धनिया सॉसेज, पाउडर और आवश्यक तेलों में इसके उपयोग पर जोर दिया।

Published on: