जोधपुर

जोधपुर का अनूठा रेस्त्रां, इस कैफे कम आर्ट गैलरी में पसंद आने पर खरीद सकते हैं मनचाहा सामान

शहर के तूरजी का झालरा क्षेत्र में उसने अपने एक प्रोजेक्ट को इस थीम पर डिजाइन किया है। जहां आने वाला कस्टमर रेस्त्रां के किसी भी सामान को खरीद सकता है।
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2019, 10:02 AM IST
interior designer sawai singh bhati designed cafe come art gallery
जोधपुर का अनूठा रेस्त्रां, इस कैफे कम आर्ट गैलरी में पसंद आने पर खरीद सकते हैं मनचाहा सामान

जोधपुर. होटल या रेस्त्रां में आने वाले कस्टमर्स अक्सर चम्मच, कार्पेट या तौलिया आदि सामान साथ ले जाते हैं। ऐसे में होटल व रेस्त्रां संचालकों को परेशानी झेलनी पड़ती है। लेकिन यदि किसी जगह सभी तरह का सामान फॉर सेल हो तो आप क्या कहेंगे? ब्लूसिटी का युवा इंटीरियर डिजाइनर सवाई सिंह भाटी ऐसा ही अनूठा कॉन्सेप्ट लेकर आए हैं। शहर के तूरजी का झालरा क्षेत्र में उसने अपने एक प्रोजेक्ट को इस थीम पर डिजाइन किया है। जहां आने वाला कस्टमर रेस्त्रां के किसी भी सामान को खरीद सकता है।

डिजाइनर भाटी ने बताया कि विदेशी पर्यटकों को राजस्थानी कल्चर बहुत अच्छा लगता है। वह यहां से बहुत सी चीजें यादगारी के तौर पर अपने साथ ले जाते हैं लेकिन कई बार इसके लिए उन्हें मार्केट के चक्कर लगाते हुए भाव तय करने में दिक्कतों से दो चार होना पड़ता है। ऐसे में इस प्रकार के प्रोजेक्ट्स में पुरानी तस्वीरें, फोटो फ्रेम्स, कैंडल स्टैंड, शोपीस आइट्म्स, कारपेट्स व डिजाइनर बर्तन आदि सभी कुछ चीजें सेल पर रहती हैं। यहां आने वाले कस्टमर्स खाने-पीने का आनंद लेने के साथ पसंद आने पर इन्हें खरीद सकते हैं।

सवाई सिंह : एक नजर में
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी सवाई सिंह ने आईनिफ्ड से इंटीरियर डिजाइनिंग में कोर्स पूरा किया है। उसे नेचर को रिफ्लेक्ट करने वाली थीम्स पसंद हैं। कनाडा के कैरन बॉन और भारत के आमिर हामिद इंटीरियर डिजाइनर्स का कार्य सर्वाधिक प्रिय है। उसका मानना है कि इंटीरियर के नाम पर केवल जगह भरना जरूरी नहीं है। इसके टेक्निकल आस्पेक्ट्स पर काम करने से इंटीरियर को लुभावन बनाया जा सकता है। डार्क कलर्स और हैंडीक्राफ्ट्स का उपयोग उसे अच्छा लगता है।

Updated on:
29 Nov 2019, 10:02 AM IST
Published on: