जोधपुर

लोग चीख रहे थे, तड़प रहे थे, मर रहे थे…. प्री वेडिंग शूट कराने गए कपल ने बताया मौत का आंखों देखा हाल, खुद भी भर्ती

Jaisalmer Bus Fire Couple Survival Story: विशाखा ने बताया कि दोनों जोधपुर के ही रहने वाले हैं। आशीष जॉब के साथ ही कारोबार भी करते हैं। सब कुछ सही चल रहा था, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को रूला दिया। फिलहाल शादी की तैयारियां रोक दी गई हैं।
2 min read
• •
Updated: 17 Oct 2025, 11:23 AM IST
Feature image
Jaisalmer Bus fire news

Jaisalmer Bus Fire Couple Survival Story: साल की सबसे बड़ी दुखांतिकाओं में शामिल जैसलमेर बर्निंग बस हादसे ने सभी को झकझोर दिया है। सड़क पर दौड़ती एसी बस किस तरह से चलते हुए ताबूत में बदल गई। 22 मौतें अब तक हो चुकी हैं, करीब छह लोग वेंटिलेटर पर हैं और कई लोग घायल हैं। मृतकों के शव समूह में उनके पैतृक स्थानों पर भेजे गए हैं और वहां कोहराम मचा हुआ है। इस बीच एक कपल की कहानी सामने आई है, प्री वेडिंग शूट कराने गए इस कपल ने मौत का काफी करीब से देखा, लेकिन चमत्कार ने उन्हें बचा लिया।

दरअसल जोधपुर की रहने वाली विशाखा और आशीष की सगाई कुछ महीने पहले हुई थी। दोनों की शादी 10 फरवरी 26 में तय है। परिवार और रिश्तेदार शादी की तैयारियां में व्यस्त थे, इस बीच कपल के झुलसने की खबर ने सभी के रौंगटे खड़े कर दिए। विशाखा और आशीष उसी बस में सवार थे जिस बस ने 22 लाशें उगली थीं। कपल जैसलमेर की सुनहरी रेत में प्रीवेडिंग शूट कराने गया था, ताकि सुनहरी यादों को पूरे जीवन भर संजोया जा सके।

लेकिन वापस लौटते समय आशीष और विशाखा भी आग की चपेट में आ गए। दोनों करीब पांच से दस प्रतिशत तक झुलसे हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हाल ही में जब पूर्व सीएम अशोक गहलोत बर्न वार्ड में मरीजों से मिलने पहुंचे तो उन्हें देखकर विशाखा भावुक हो गई। किसी ने गहलोत को बताया कि बिटिया की शादी होनी है तो पूर्व सीएम भी भावुक हो गए। विशाखा को दुलार किया। विशाखा के कहने पर उसके साथ फोटो क्लिक कराया।

विशाखा ने बताया कि दोनों जोधपुर के ही रहने वाले हैं। आशीष जॉब के साथ ही कारोबार भी करते हैं। सब कुछ सही चल रहा था, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को रूला दिया। फिलहाल शादी की तैयारियां रोक दी गई हैं। पीहर और ससुराल… दोनों पक्षों के लोग कपल की तिमारदारी में जुटे हुए हैं। जल्द से जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं। ईश्वर को भी धन्यवाद दे रहे हैं कि विशाखा और आशीष को मौत के मुंह से खींच लाए…।

Updated on:
17 Oct 2025, 11:23 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता