चित्तौड़गढ़

जेडीए के आगे हारा एक सैनिक का परिवार

जोधपुर विकास प्राधिकरण में इन दिनों अजब-गजब केस सामने आ रहे हैं। हद तो तब हो गई जब जेडीए ने सेना के परिवार को भी नहीं बख्शाजेडीए के आगे हारा एक सैनिक का परिवार। उसने एक सैनिक की पत्नी के पहले अलॉट हुए प्लॉट की पत्रावली गुम की और अब एक एलॉटमेंट को ही नकार दिया।
2 min read
• •
Updated: 29 Sep 2016, 8:06 AM IST
jodhpur development authority
jodhpur development authority
जम्मू-कश्मीर के उरी क्षेत्र में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों के लिए जहां पूरा देश संवेदनशील है। वहीं जोधपुर में एक सैनिक की पत्नी जेडीए के आगे हार गई है और दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर है।

परिवार के दर्द को मजाक बना दिया

भारतीय सेना में रहते हुए जिस व्यक्ति ने अपनी पूरी जिंदगी लगा दी, जोधपुर विकास प्राधिकरण ने उसी परिवार के दर्द को मजाक बना दिया है। जेडीए में पत्रावलियां गुमने का दंश सैनिकों के आश्रितों को भी भुगतना पड़ रहा है। एेसा ही एक मामला सामने आया है।

पत्रावली जेडीए के बाबुओं ने गुम कर दी

इसमें सैनिक विधवा को सरकारी योजना में छह साल पहले एलॉट हुए प्लॉट की पत्रावली जेडीए के बाबुओं ने गुम कर दी और अधिकारियों ने सैनिक विधवा से कह दिया कि उन्हें प्लॉट एलॉट ही नहीं हुआ।

विधवा को वर्ष 2011 में प्लॉट एलॉट किया था

जेडीए की ओर से छह साल पूर्व विवेक विहार योजना में भूखंड संख्या एन-905 सैनिक विधवा भंवरकंवर को वर्ष 2011 में प्लॉट एलॉट किया था। भंवरकंवर से सारे दस्तावेज मांगे गए। दस्तावेज जेडीए में जमा भी करवाए गए। सैनिक विधवा दो साल तक जेडीए के चक्कर काटती रही, लेकिन उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

प्लॉट से संबंधित पत्रावली गुम हो गई

वर्ष 2013 में जेडीए ने सैनिक विधवा से कह दिया कि उसके प्लॉट से संबंधित पत्रावली गुम हो गई है। उसके बाद सैनिक विधवा और उसके पुत्र मदनसिंह ने जेडीए आयुक्त को भी पत्र लिखे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार जेडीए के अधिकारियों ने वर्ष 2015 में भंवरकंवर और उसके पुत्र से कह दिया कि प्लॉट एलॉट नहीं हुआ है।

अब जेडीए ने ही आवास बनाने को कहा
पूर्व में जिस प्लॉट की पत्रावली गुम बताई गई और अधिकारियों ने यहां तक कह दिया कि सैनिक विधवा को प्लॉट एलॉट हुआ ही नहीं। जेडीए की ओर से उसी प्लॉट संख्या एन-905 के निर्माण के लिए इसी वर्ष पिछले माह में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत व्यक्तिगत आवास निर्माण के लिए केंद्रीय सहायता देने का पत्र भेजा गया।

जेडीए के चक्कर काट रहे

उसके करीब एक महीने से सैनिक विधवा और उसका पुत्र मदनसिंह जेडीए के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अधिकारी उन्हें अभी भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे। साथ ही उन्हें जेडीए अध्यक्ष से मिलने नहीं दिया जा रहा है।

ईसी की बैठक में निस्तारण
यह प्रकरण मुझे पता है। इस पर आयुक्त से चर्चा कर ईसी की बैठक में रखा जाएगा, ताकि इसका निस्तारण किया जा सके। पूर्व में यह पत्रावली नहीं मिली थी। पत्रावली ढंूढ क र आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-मोहनसिंह राजपुरोहित
उपायुक्त
जेडीए

हक दिया जाएगा
अगर दस्तावेजों की जांच कर के किसी भी स्तर पर कोई भी लापरवाही की गई है तो अधिकारी और बाबुओं के खिलाफ कार्रवाई होगी और सैनिक विधवा को सम्मान के साथ उसका हक दिया जाएगा।
प्रो. महेंद्रसिंह राठौड़
अध्यक्ष
जेडीए

Published on:
Also Read
View All
चित्तौड़गढ़: चुनावी रंजिश में बीजेपी जिला मंत्री पर लाठी-सरियों से हमला, सिर में गंभीर चोट; 8 लोगों पर FIR

चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान

Dhanteras Special : चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ में अनोखा चलन, नई लाल पोथी की शुरुआत ‘सेठजी’ के नाम से करते हैं व्यापारी

राजस्थान की इस ग्राम पंचायत में लगातार 7वीं बार बिना इलेक्शन बना सरपंच, सभी वार्ड पंच भी सर्वसम्मति से चुने गए

चित्तौड़गढ़ मर्डर केस : महिला की हत्या का राज खुला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार