जोधपुर

Mandi Bhav : एक झटके में इतना महंगा हो चुका है जीरा, जानिए कितनी है मंडी में कीमत

Jeera Mandi Bhav: जोधपुर की बासनी कृषि उपज मंडी में जीरा में प्रति क्विंटल 300-400 रुपए की तेजी दर्ज की गई।

2 min read
Mar 05, 2025

जोधपुर की जीरा व बासनी कृषि उपज मंडी में प्रमुख मसाला फसल जीरा में तेजी रही, जबकि ईसब के भाव समान रहे। जीरा में प्रति क्विंटल 300-400 रुपए की तेजी दर्ज की गई। वहीं, अन्य कृषि जिंस के भावों में विशेष उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया, भाव समान रहे। सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भावों में तेजी रही। सोने के भाव में प्रति दस ग्राम 1300 रुपए व चांदी के भाव में प्रति किलोग्राम 1000 रुपए की तेजी दर्ज की गई।

अनाज भाव

ग्वारगम 9900-9950, ग्वार डिलीवरी 5000-5200, ग्वार लोकल 4700-4900, मूंग 6500-7500, मोठ 4500-4800, चना 5000-5100, सरसों 6500-7500, रायड़ा 4800-5000, काला तिल 9500-10500, तारामीरा 5000-5050, मतीराबीज 17000-18000, गेहूं 3100-4000, ज्वार 3000-4000, बाजरा 2600-2800, जौ 2550-2600 व मक्की 2700-2800 रुपए प्रति क्विंटल।

दलहन

दाल चना 6900-7700, मूंग मोगर 9700-10100, मूंग दाल 8900-10000, उड़द दाल 9500-10000, उड़द मोगर 9800-11200, काबली चना 9500-13000, मोठ मोगर 7800-8000, अरहर दाल 11000-13000, मसूर मल्का 7100-7400, काला मसूर 6800-7000 व मौसमी चना 6500-7300 रुपए प्रति क्विंटल।

किराणा

धनिया 11000-12000, धनिया दाल 9000-10000, हल्दी निजामाबाद 15500-16000, हल्दी सांगली 16500-17000, मैथी 6500-6700, सिंघाड़ा 12000-13000, सौंफ 16000-25000, खोपरा 18000-18500 व गोटा 18000-21000 रुपए प्रति क्विंटल।
चीनी : 4300-4500 रुपए प्रति क्विंटल (कर सहित)।
गुड़ : 4000-4400 रुपए प्रति क्विंटल।

देसी घी (कर सहित)

कृष्णा 563, शक्ति 548, डेयरी बेस्ट 525, पालीवाल 495, शुभम 500, नमन 530, पारस 555, क्षीर 565 रुपए प्रति किलोग्राम।

तेल

नेचुरल 2360, पोस्टलाइन 2270, सोना 2280, सिटीजन मूंगफली 2470, डायमंड 2620, फॉर्चून 2330, महाकोश 2270, श्रीजी 2265, विभोर 2250, इंजन मूंगफली रिफाइंड 2370, इंजन मूंगफली फिल्टर 2700, इंजन सरसों 2700, वीर बालक सरसों 2550, सोया लोकल 2160, फोरविन सोयाबीन तेल 2250, फोरविन रिफाइंड मूंगफली तेल 2260 बीकानेर फ्रेश रिफाइंड मूंगफली तेल 2290, पॉम ऑयल 2260 व कॉटन सीड ऑयल 2230-2300 रुपए प्रति टिन।

यह वीडियो भी देखें

जीरा मंडी

जीरा 17200-24125, ईसबगोल 10825-13300, सौंफ 6200-7500, धनिया 5800-6351, मैथी 4700-5055, पीली सरसों 5000-6575, रायड़ा 4800-5051, मूंग 6500-7375, मोठ 4000-4500 व ग्वार 4300-4900 रुपए प्रति क्विंटल।

सर्राफा भाव

स्टैंडर्ड सोना 89,000 रुपए प्रति दस ग्राम।
तेजाबी सोना 88,000 रुपए प्रति दस ग्राम।
चांदी हाथी छाप 98,500 रुपए प्रति किलोग्राम।
चांदी चौरसा 97,500 रुपए प्रति किलोग्राम।

Also Read
View All

अगली खबर