जोधपुर

JET–पांच शहरों हुई परीक्षा, 92 प्रतिशत स्टूडेंट हुए शामिल

प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा, सबसे अधिक परीक्षा केन्द्र जोधपुर में
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jun 2024, 10:12 PM IST
Feature image

जोधपुर. राजस्थान के सभी कृषि विश्वविद्यालयों में वर्ष 2024-25 सत्र में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2024, प्री-पीजी व पीएचडी प्रवेश परीक्षा (जेट) हुई। परीक्षा का आयोजन कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर की ओर से कराया गया। परीक्षा जोधपुर सहित प्रदेश के पांच शहरों के 94 केन्द्रों पर हुई। इसमें जोधपुर के 26, जयपुर के 24, बीकानेर-उदयपुर के 15-15 व कोटा के 14 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा हुई। जेट परीक्षा समन्वयक डॉ. मनमोहन सुन्दरिया ने बताया कि करीब 92 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति रही।

ये रही उप​िस्थति

-स्नातक प्रवेश परीक्षा के लिए 37394 में से 34573 अभ्यर्थी उपस्थित।

- स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा के लिए 4026 में से 3577 अभ्यर्थी उपिस्थत।

- विद्यावाचस्पति प्रवेश परीक्षा के लिए 379 में से 354 अभ्यर्थी उपस्थित हुए।

Updated on:
2 Jun 2024, 10:12 PM IST
Published on: