जोधपुर

धोरों से निकले मेडिकल स्टूडेंट की आत्महत्या की निकली ये वजह, परिजन सकते में

एमबीबीएस छात्र के रैलिंग से फंदा लगाने का मामला  
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2017, 2:23 PM IST
suicide cases in jodhpur
jodhpur aiims, suicide in AIIMS, suicide in jodhpur, medical student suicide, suicide cases in jodhpur, crime news of jodhpur, jodhpur news

जोधपुर . एम्स की मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र के आत्महत्या करने के कारण रविवार को भी सामने नहीं आ पाए, लेकिन वह डिप्रेशन में था। शास्त्रीनगर थाना पुलिस को अंदेशा है कि पढ़ाई का दबाव और आर्थिक समस्या के चलते डिप्रेशन में उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। पुलिस ने एम्स मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजन को सौंप दिया।

एएसआई विश्राम ने बताया कि मूलत: बाड़मेर जिले में बायतु तहसील के नागाणा थानान्तर्गत चोखला गांव हाल एम्स परिसर निवासी पाबूलाल (२१) पुत्र मोटाराम सुथार ने शनिवार को एम्स परिसर स्थित छात्रावास के कमरे में बालकनी में लगी लोहे की रैलिंग पर रस्सी के फंदे से लटक आत्महत्या की थी। उसके पिता व अन्य परिजन रविवार सुबह जोधपुर पहुंचे। पिता की शिकायत पर मर्ग दर्ज किया गया। फिर एम्स मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। परिजन सकते में दिखे। अपने होनहार बेटे को खो देना का गम और लोगों को भी रुला गया।


डिप्रेशन से मुक्ति के लिए ले रहा था दवाइयां

पुलिस ने छात्रावास में उसके कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। इससे आत्महत्या के कारण पता नहीं लग पाए हैं। हालांकि पुलिस को दवाइयों की अनेक पर्चियां जरूर मिली है। जिनमें डिप्रेशन की पर्चियां भी शामिल है। यानि पाबूलाल डिप्रेशन में था और उससे मुक्ति के लिए दवाइयां ले रहा था।


पढ़ाई का दबाव या आर्थिक समस्या?

बाड़मेर के धोरों में पले बढ़े पाबूलाल पढ़ाई में शुरू से होशियार था। उसके दो बहनें व एक भाई हैं। खेती के साथ ही लकड़ी का कार्य करके पिता ने उसे दो बार एम्स कॉलेज में भर्ती परीक्षा दिलवाई थी। दूसरी बार में वह सफल हुआ था। वर्ष २०१६ में उसे एम्स कॉलेज में प्रवेश मिला था। वह तृतीय सैमेस्टर में था। पुलिस को अंदेशा है कि वह डिप्रेशन में था। यह डिप्रेशन पढ़ाई को लेकर दबाव और आर्थिक तंगी से जुड़ा भी हो सकता है।

Published on:
Also Read
View All