लखनऊ

सीबीआई जोधपुर को देश की सर्वोच्च ब्रांच की ट्रॉफी, केन्द्रीय मंत्री ने नई दिल्ली में दिया सम्मान

केन्द्रीय मंत्री ने नई दिल्ली में एसपी को सौंपी
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Dec 2016, 12:07 PM IST
best branch
best branch

भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के उद्देश्य से आयकर के मुख्य आयुक्त सहित कई आला अफसरों पर कार्रवाई के लिए सीबीआई की जोधपुर शाखा को देश की सर्वोच्च ब्रांच का अवार्ड मिला है। केन्द्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने गत 18 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में जोधपुर शाखा के पुलिस अधीक्षक एचसी शर्मा को ट्रॉफी प्रदान की। सीबीआई की सभी शाखाओं के कार्यों का आंकलन करने के बाद गत माह सीबीआई की जोधपुर शाखा को सर्वोच्च शाखा चुना गया था।

उच्च श्रेणी के अधिकारी फंसे थे जाल में

जोधपुर की सीबीआई को ओवरऑल परफार्मेंस पर यह उपलब्धि मिली है। मुख्य आयकर आयुक्त के साथ ही इनकम टैक्स निरीक्षक, केन्द्रीय विद्यालय, बीआरओ के अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा था। यह कार्रवाइयां जोधपुर के अलावा, श्रीगंगानगर, उदयपुर व सिरोही में की गई थी।सीबीआई की सभी शाखाओं को वर्ष भर कार्रवाई तथा जांच के लिए टारगेट दिया जाता है।

जोधपुर की शाखा ने गत वर्ष शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया था। साथ ही शत प्रतिशत आरोप भी सिद्ध हुए थे। राज्य में सीबीआई की जोधपुर व जयपुर में ही शाखाएं हैं। जोधपुर के अधीन राज्य के 18 जिले आते हैं। इनमें जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जालोर, चित्तौडग़ढ़, उदयपुर, हनुमानगढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, राजसमन्द, सिरोही, पाली, नागौर, चूरू, श्रीगंगानगर तथा भीलवाड़ा शामिल हैं।

Published on: