जोधपुर

जोधपुर में मां-बेटी की दर्दनाक मौत: सुसाइड नोट से ससुराल वालों की काली करतूत उजागर, सास-ससुर-ननद के खिलाफ FIR दर्ज

Lecturer Sanju Bishnoi: जोधपुर जिले में सरकारी स्कूल की लेक्चरर ने 3 साल की मासूम संग खुदकुशी कर ली थी। सुसाइड नोट में ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस ने सास, ससुर और ननद के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Aug 27, 2025
Lecturer Sanju Bishnoi (Photo- Patrika)

Lecturer Sanju Bishnoi: जोधपुर में सरनाडा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। यहां सरकारी स्कूल की लेक्चरर संजू बिश्नोई (32) ने अपनी तीन साल की बेटी यशस्वी को गोद में लेकर घर के अंदर आत्मदाह कर लिया था। इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया।


बता दें कि यह हादसा 22 अगस्त को हुआ था। जानकारी के अनुसार, स्कूल से घर लौटने के बाद संजू ने अपनी बेटी के साथ खुद को कमरे में बंद कर लिया। उसने पेट्रोल डालकर दोनों को आग लगा दी। आग की लपटों में घिरने के बाद मां-बेटी जमीन पर गिर गईं।

ये भी पढ़ें

मासूम बेटी के साथ पेट्रोल डालकर जिंदा जलने वाली मां का मिला सुसाइड नोट, सामने आई चौंकाने वाली वजह


बेटी की मौके पर ही मौत


बेटी यशस्वी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसी संजू को अस्पताल ले जाया गया। कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शनिवार को महात्मा गांधी अस्पताल में उसकी भी मौत हो गई।


एसपी ने क्या बताया


एसीपी (मंडोर) नागेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के समय घर में केवल मां-बेटी ही थीं। जब पड़ोसियों ने घर से धुआं उठते देखा, तो उन्होंने संजू के पिता को फोन किया। परिजन और आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने संजू को अपनी आंखों के सामने जलते देखा। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया और दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।


संजू का सुसाइड नोट


इस मामले में सबसे अहम बात यह है कि पुलिस को संजू का सुसाइड नोट मिला है। उसमें उसने साफ-साफ लिखा है कि उसे ससुराल वालों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। संजू के पिता ओमाराम बिश्नोई ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।


उनका कहना है कि उन्होंने शादी के समय दहेज में कार और कई अन्य सामान दिया था, लेकिन इसके बावजूद संजू को और अधिक दहेज के लिए परेशान किया जाता रहा। यशस्वी के जन्म के बाद स्थिति और बिगड़ गई और रोजाना ताने और झगड़े होने लगे।


सास-ससुर और ननद के खिलाफ मामला दर्ज


पुलिस ने मृतका के पति दिलीप बिश्नोई, सास-ससुर और ननद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अधिकारी ने बताया कि संजू का मोबाइल फोन और सुसाइड नोट जब्त कर फॉरेंसिक साइंस लैब भेजा गया है, जिससे कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं। संजू की मौत के बाद परिवार के लोगों ने ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

फिटकासनी गांव की रहने वाली थी मृतका

संजू मूल रूप से फिटकासनी गांव की रहने वाली थी और वहां राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में व्याख्याता के पद पर कार्यरत थी। दस साल पहले उसकी शादी सरनाडा निवासी दिलीप बिश्नोई से हुई थी, जो बीटेक सिविल इंजीनियर है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। इस शादी का रिश्ता आमने-सामने (आटा-साटा) में हुआ था। संजू के भाई की शादी दिलीप की बहन से हुई है।

ये भी पढ़ें

जोधपुर में मां-बेटी की दर्दनाक मौत: 3 साल की मासूम के बाद झुलसी लेक्चरर संजू ने भी तोड़ा दम, गांव में सन्नाटा

Updated on:
27 Aug 2025 01:42 pm
Published on:
27 Aug 2025 01:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर