जोधपुर

बिना मुद्दों-वादों के औपाचारिक बनी निगम की बैठक, जनता की समस्याओं पर नहीं डाली नजर

वर्ष के अंत में बोर्ड बैठक मात्र गेट टु गैदर में सिमट कर रह गई  
2 min read
• •
Updated: 23 Dec 2017, 12:51 PM IST
jodhpur nagar nigam board
jodhpur nagar nigam, nagar nigam board meeting, ministers in jodhpur, rajendra singh solanki, jodhpur news

जोधपुर . नगर निगम की बोर्ड बैठक में पिछली बोर्ड बैठक के मुद्दे ही दोहराए गए । सदन में न तो विपक्ष अपने नए मुद्दों के साथ आया और न ही पक्ष के पार्षदों के पास कु छ नया बताने को ही था। दोनों पार्षद बिजली, सड़क व सीवरेज की समस्या के समाधान करने के लिए महापौर से गुजारिश करते हुए नजर आए। नेता प्रतिपक्ष भी सदन में शांत ही दिखे। उप नेता प्रतिपक्ष ने जरूर कुछ मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की।

सदन में पक्ष व प्रतिपक्ष के पार्षद विकास के मुद्दों के बजाय भाषा के संयम पर उलझे। क्योंकि उप नेता प्रतिपक्ष गणपतसिंह चौहान अपनी बात रखते समय भाषा पर संयम खो बैठे थे। एेसे में पार्षद प्रदीप बेनीवाल ने विरोध जताया। एक बार सदन में माहौल गर्माया। महापौर की अपील के बाद मामला शांत हुआ। बैठक में विकास के मुद्दों पर चर्चा के बजाय सभी बैठक जल्द खत्म कर लंच पर जाने की उत्सुकता जताते हुए नजर आए। एेसे में कुल मिला कर सदन की बैठक मात्र गेट टुगैदर पार्टी ही नजर आई।

शुक्रवार को सुबह ११.१५ पर बैठक शुरू हुई। सदन में महापौर सहित अन्य पार्षद पहुंचे । प्रतिपक्ष पार्षद १० मिनट बाद राजेंद्रसिंह सोलंकी के साथ पहुंचे। बैठक की शुरुआत में शोक प्रस्ताव पढ़ा गया। सभी ने दो मिनट का मौन रख गोविंद श्रीमाली को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद महापौर घनश्याम ओझा ने सभी का नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए अभिभाषण पढ़ा और उसमें अब तक नगर निगम की ओर से करवा विकास कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आयुक्त ओमप्रकाश कसेरा ने सभी अधिकारियों का परिचय करवाया। सदन में पार्षदों की ओर से अपने अपने वार्डों की समस्याएं रखने के बाद विविध प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में विधायक सूर्यकांता व्यास उप महापौर देवेंद्र सालेचा मार्केटिंग कमेटी अध्यक्ष हरिगोपाल राठी पूर्व मंत्री राजेंद्र गहलोत व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र सोलंकी सहित पक्ष विपक्ष के पार्षद भी उपस्थित थे।

जलाशयों में सीवरेज के पानी का उठाया मुद्दा


राजेंद्र गहलोत ने अपनी बात रखते हुए गुलाबसागर में ंसीवरेज के पानी से दूषित होने की बात करते हुए कहा कि यह समस्या कई वर्षों से है। इसका समाधान नहीं हो रहा। इस पर विधायक सूर्यकांता व्यास ने गंगलाव तलाब, बाईजी का तालाब व अन्य जलाशयों की स्थिति सुधारने की बात महापौर से कही।

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

नगर निगम बोर्ड बैठक में फ्र ी होल्ड पट्टों में नाम हस्तांतरण की अनुमति देने, प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति से सम्बन्धित प्रस्ताव ,एकल निविदा की स्वीकृति ,मृतक आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने ,श्रम न्यायालय की अनुपालना में नियुक्ति देने, शहर के गणमान्य नागरिकों के नाम पर सड़क का नामकरण करने, पार्कों को गोद देने ,जेडीए को मूर्ति स्थापना की एनओसी देने ,विवाह व समारोह स्थल का पंजीयन उपविधि में संशोधन करने, फ ायरमैन को सबफ ायर ऑफि सर कोर्स करने की अनुमति देने संबंधित प्रस्ताव पास किए गए।

भाजपा देहात विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों की बैठक

भाजपा जोधपुर देहात विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों की बैठक शिकारगढ़ स्थित जोधपुर देहात कार्यालय में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष भोपालसिंह बड़ला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। भाजपा देहात मीडिया प्रभारी रमेश विश्नोई ने बताया कि बैठक में नव मतदाता पंजीकरण अभियान को लेकर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति में होने वाली जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता पर चर्चा की गई। साथ ही प्रदेश नेतृत्व की ओर से संगठनात्मक सभी कार्यकर्मो की रूपरेखा तय की गई। नवमतदाता पंजीकरण अभियान का जिला प्रभारी सुरेश बाबेल को नियुक्त किया गया। जिला सह प्रभारी भंवर पटेल, जिला समंव्यक जिला महामंत्री डॉ सोहन चौधरी को मनोनीत किया गया।

Updated on:
23 Dec 2017, 12:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All