आगामी दो वर्षो में शहर में विकास के नए आयाम स्थापित करने का संकल्प लिया गया।
POORNIMA BOHRA/जोधपुर. नगर निगम बोर्ड का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में नगर निगम पार्षद दल की ओर से महापौर घनश्याम ओझा का अभिनंदन किया गया। साथ ही आगामी दो वर्षो में शहर में विकास के नए आयाम स्थापित करने का संकल्प लिया गया। पार्षदों ने महापौर ओझा और उप महापौर देवेंद्र सालेचा को 21 किलो का पुष्पहार पहना कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर महापौर ने सभी ६५ वार्डो में 25 -25 लाख रुपए के विकाय कार्य करवानें की स्वीकृति जारी की है। साथ ही चार वार्डो में घर-घर कचरा संग्रहण की भी शुरुआत की है। महापौर ओझा ने वार्ड नंबर 3,6,7 और 8 में डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने के लिए कार्यादेश जारी किए हैं।
महापौर ने बताया कि इन तीन वर्षों में 170 करोड़ रुपए के विकास करवाए गए हैं। कार्यक्रम मे भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी ने महापौर, उप महापौर और सभी पार्षदों को बधाई दी। महापौर ओझा ने केक काटा और सभी को मिठाई का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्य सचेतक प्रदीप बेनीवाल, उप मुख्य सचेतक राकेश बागरेचा, सफ ाई समिति अध्यक्ष नंदकिशोर गहलोत, भंवरकंवर, मेला समिति अध्यक्ष सुषमा परिहार, सीवरेज समिति अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोंलकी, मेला समिति अध्यक्ष विश्वजीत जोशी, मोहम्मद उमर व रोशनी समिति अध्यक्ष संजू सोलंकी, किशोरसिंह, विमला दाधीच, विमला सांखला, राधा शुक्ला, पुजा गुजराती, गीता सोलंकी, पायल जामनानी, सीमा आसेरी, मंजू कंडारा, जनक सोनी, रणजीत निर्वाण, अमरलाल वर्गी, उम्मेदसिंह, रमजान खान, कमला कावडिय़ा, जितेंद्र दवे, महेश सरगरा व रेखा टेवानी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया शुरू, वाटर एटीएम भी लगाए
जोधपुर नगर निगम के क्षेत्राधिकार में आने वाले उद्यानों से निकलने वाले जैविक कचरे से अब निगम जैविक खाद बनाकर उसका उपयोग उद्यानों को हरा-भरा करने के लिए करेगा। महापौर घनश्याम ओझा ने सोमवार को उम्मेद उद्यान में जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत की। साथ ही शास्त्री सर्किल पर वाटर एटीएम का शुभारंभ किया। महापौर ने बताया कि शहर में १० अन्य स्थानों पर वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। उम्मेद उद्यान में बनाए गए पिट्स में जैविक कचरा डालकर जैविक खाद बनाने की शुरुआत कर महापौर व उप महापौर देवेन्द्र सालेचा ने बताया कि प्रतिमाह इसमे एक टन जैविक खाद बनेगी। इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण सोलंकी, राकेश बागरेचा, एसई सम्पत मेघवाल, आलोक माथुर, जीए इन्फ्रा कंपनी के प्रतिनिधि हनी गुप्ता, मोहम्मद उमर, किशोर सांखला, एसई सुमनेश माथुर, सचिन मौर्य, सीएसआई चैनसिंह इंदा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं अधिकारी मौजूद थे।