जोधपुर

Jodhpur News: जोधपुर में दर्दनाक हादसा, अमावस्या की छुट्टी पर आए थे मिलने, अंधेरी रात में छूट गया जिंदगी भर का साथ

Jodhpur News: बोरानाडा में फैक्ट्री की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत, घायलों को अस्पताल में करवाया भर्ती

2 min read
Aug 06, 2024
jodhpur news

Jodhpur News: बोरानाडा स्थित न्यू महालक्ष्मी टिम्बर फैक्ट्री की दीवार के सहारे करीब 10 झुग्गी झोपड़ियां बनी हुई थीं, जिसमें पास ही स्थित मोतीलाल जाट की फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक रहा करते थे। ये श्रमिक कोटा, प्रतापनगढ़, चित्तौड़गढ़ और मध्यप्रदेश के राजगढ़ के रहने वाले हैं, जो मजदूरी के लिए यहां हुए हैं। सभी अलग-अलग स्थानों पर मजदूरी करते हैं। आमतौर पर तिरपाल से ढकी इन झोपड़ियों में 5-7 मजदूर ही निवास करते थे, लेकिन रविवार को अमावस्या होने से मजदूरों की छुट्टी थी।

ऐसे में उनके परिवार और रिश्तेदार भी रहने के लिए इन झोपड़ियों में आ गए। उन्हें क्या पता था कि अमावस्या की छुट्टी की रात जिंदगी में अंधेरी रात बनकर आएगी। दीवार के नीचे दबने से कोटा के खुमला जागीर निवासी सुनीता (32) की मौत हो गई। सुनीता अपने पति दिनेश (34) के साथ रहकर मजदूरी करती थी। बीती रात दोनों एक ही झोपड़ी में थे और दोनों दीवार के मलबे के नीचे दब गए। सुनीता और दिनेश दोनों को एम्स ले जाया गया, जहां सुनीता ने दम तोड़ दिया। दिनेश घायल है। उसका इलाज चल रहा है।

पुरानी दीवार पर खड़ी की नई दीवार

जोधपुर के न्यू महालक्ष्मी टिम्बर फैक्ट्री में 5 फीट ऊंची पुरानी दीवार थी। हाल ही में उस पर नई 12 फीट की दीवार खड़ी कर दी गई। दीवार की लम्बाई 70 फीट थी। इस पूरी दीवार के सहारे झुग्गी झोपड़ियां थी, जिसमें काम करने वाले मजदूर महालक्ष्मी टिम्बर के नहीं थे।

भर गए सेफ्टी टैंक, दीवार के पास पहुंचा पानी तो ढही

फैक्ट्री में पानी के दो सेफ्टी टैंक भी है। बीती रात तेज बारिश के समय दोनों सेफ्टी टैंक भर गए और पानी दीवार के पास फैलने लगा। पुरानी दीवार होने से पानी ने दीवार को काट दिया। दीवार टेढ़ी और कुछ ही देर में 70 फीट लम्बी और 17 फीट ऊंची दीवार ने झोपड़ियों पर गिरकर तबाही मचा दी।

चारों तरफ चीत्कार

सुबह 3 से 4 बजे का समय था। दीवार गिरने से झोपड़ियों में सो रहे मजदूर और उनके बच्चे दब गए। चारों तरफ चीत्कार मच गई। कई मजदूर दब गए। जिन पर मलबा कम गिरा था, वे साथियों के रेसक्यू में लग गए। अंधेरा होने से काफी परेशानी हुई। कुछ देर बाद बोरानाडा पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ टीम जेसीबी के साथ पहुंची, जिनकी लाइट में रेसक्यू किया गया।

Published on:
06 Aug 2024 09:58 am
Also Read
View All
Jodhpur firing: विक्की फाइटर और उसके साथी पर हिस्ट्रीशीटर ने की थी फायरिंग, सामने आया मोंटू कंडारा गैंग कनेक्शन

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई को जल्द मिलने वाली है अस्पताल से छुट्टी, जानिए सोशल मीडिया पर क्या बोले यूजर्स

मंच से लिया गया विधायक का नाम, कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए चिकित्सा मंत्री, फलोदी की सियासत में छिड़ी नई बहस

राजस्थान में तबादलों से हटा बैन, फिर भी थर्ड ग्रेड टीचर्स को नहीं मिली राहत, गुस्साए शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

क्या ‘काला हिरण’ फिल्म की जोधपुर में होगी शूटिंग? अपने हर प्रोजेक्ट से चर्चा में रहने वाले अमित ज्याणी ने इंटरव्यू में खोले कई राज