जोधपुर

Jodhpur Panchayat Samiti Pradhan Chunav Live: जोधपुर में प्रधान चुनाव का मुकाबला दिलचस्प, BJP ने थामा RLP का हाथ, कांग्रेस के बागी भी मैदान में

Jodhpur Panchayat Samiti Pradhan: जोधपुर की 23 पंचायत समितियों में 27 नवंबर को प्रधान चुनाव हो रहे हैं। 15 में कांग्रेस और तीन में RLP के पास बहुमत है। बालेसर में प्रधान पद के आरक्षण ने सियासी समीकरण बदल दिए हैं।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 11:31 AM IST
Jodhpur Pradhan Election Result 2026
आरएलपी की गीता चौधरी ने भी किया प्रधान पद के नामांकन (पत्रिका फोटो)

Jodhpur Pradhan Election Result 2026: राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2026 के तहत जोधपुर जिले की 23 पंचायत समितियों में शुक्रवार (27 नवंबर) को प्रधान पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के गृह जिले में कांग्रेस, भाजपा और हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के बीच सियासी मुकाबला है।जिले की 15 पंचायत समितियों में कांग्रेस और तीन में आरएलपी के पास स्पष्ट बहुमत है, जबकि पांच पंचायत समितियों में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है। भाजपा किसी भी पंचायत समिति में बहुमत का आंकड़ा हासिल नहीं कर सकी है। हालांकि, बालेसर में प्रधान पद के आरक्षण ने सियासी समीकरण बदल दिए हैं। जोधपुर जिले की 23 पंचायत समितियों के 351 वार्डों में कांग्रेस ने 196, भाजपा ने 82 और आरएलपी ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, 11 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव जीतकर आए हैं।

Jodhpur Panchayat Samiti Pradhan Election 2026: जोधपुर और फलोदी में पंचायत समिति प्रधान पद के चुनाव को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस, भाजपा और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। कई पंचायत समितियों में कांग्रेस के बागी उम्मीदवारों ने भी नामांकन प्रस्तुत किए हैं।

फलोदी पंचायत समिति: कांग्रेस से हीरा देवी ने प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया। भाजपा की ओर से किसी ने नामांकन नहीं भरा। वहीं, कांग्रेस की बागी प्रत्याशी तकू देवी ने भी नामांकन दाखिल किया।

चामू पंचायत समिति: कांग्रेस से प्रेमलता चौधरी और लिखमाराम सारण ने नामांकन दाखिल किया। भाजपा की ओर से भंवरी देवी ने नामांकन प्रस्तुत किया।

बिलाड़ा पंचायत समिति: कांग्रेस से राजेंद्र सिंह और आरएलपी से पुखराज ने प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया। भाजपा की ओर से किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा।

सेखाला पंचायत समिति: कांग्रेस से रसाल कंवर और भाजपा से संतोष कंवर ने प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया।

बावड़ी पंचायत समिति: कांग्रेस से भंवरा राम और आरएलपी से गोतम राम ने प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।

आगोलाई पंचायत समिति: कांग्रेस से पुष्पा चौधरी और भाजपा के समर्थन से आरएलपी की गीता चौधरी ने प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया। गीता चौधरी के नामांकन के दौरान शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ भी मौजूद रहे। वहीं, कांग्रेस की बागी प्रत्याशी प्रियंका मांजू ने आरएलपी और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर दो नामांकन दाखिल किए हैं।

Jodhpur Panchayat Samiti Pradhan Election 2026: बिलाड़ा में कांग्रेस की ओर से राजेंद्र चौधरी ने प्रधान पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की।

Agolai Panchayat Samiti Pradhan Election: आगोलाई पंचायत समिति में कांग्रेस की ओर से पुष्पा चौधरी ने प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया। वहीं, भाजपा के समर्थन से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की गीता चौधरी ने भी नामांकन दाखिल किया। इस दौरान शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ भी मौजूद रहे।

Baori Panchayat Samiti Pradhan Election: बावड़ी पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लवेरा बावड़ी में चुनाव के मद्देनजर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

जोधपुर जिले की सभी 23 पंचायत समितियों के नवनिर्वाचित प्रधानों की सूची 2026

पंचायत समितिनिर्वाचित प्रधानपार्टी
आगोलाई——
आसोप——
बालेसर——
बावड़ी——
भोपालगढ़——
बिलाड़ा——
चाबा——
चामू——
धवा——
हटूंदी——
झंवर——
कापरड़ा——
केरू——
लूणी——
मंडोर——
ओसियां——
पीपाड़ सिटी——
सालवा खुर्द——
सामराऊ——
सेखाला——
शेरगढ़——
तिंवरी——
उम्मेद नगर——