जोधपुर

जोधपुर की बदहाल सड़कों का जिम्मेदार कौन ? CM भजनलाल तक पहुंची ऐसी बड़ी रिपोर्ट, अब होगा एक्शन

Jodhpur News: कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देश पर एडीएम प्रथम दीप्ति शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन हुआ था। कमेटी ने सड़कों की गुणवत्ता के साथ डीएलपी के अंदर आने वाली सड़कों की जांच की गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Sep 2024, 9:43 AM IST
Jodhpur roads damaged

Jodhpur News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 25 अगस्त की घोषणा के मुताबिक शहर की सड़कों में गड्ढों की जांच पूरी होने के बाद अब जिला प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट राज्य सरकार को दे दी है। बताया जा रहा है कि जांच रिपोर्ट में नगर निगम, जेडीए, पीडब्ल्यूडी, रूडीप को दोषी मानने के साथ ही डीएलपी (डिफेक्ट लाइबिलिटी पीरियड) में सडक़ों को सही नहीं करवाने वाले ठेकेदारों को भी दोषी माना है। अब सरकार के स्तर पर कार्रवाई होगी।

जोधपुर कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देश पर एडीएम प्रथम दीप्ति शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन हुआ था। कमेटी ने सड़कों की गुणवत्ता के साथ डीएलपी के अंदर आने वाली सड़कों की जांच की गई। जांच में पाया कि डीएलपी के तहत आने वाली सड़कों की रिपेयरिंग नहीं करवाई गई। इससे सड़कें ज्यादा क्षतिग्रस्त हुईं। डीएलपी के तहत आने वाली सड़कों को सही नहीं करने पर अब जेडीए, निगम और पीडब्ल्यूडी की ओर से ठेकेदारों को नोटिस देने की कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के अनुसार अभी तक कुछ ही ठेकेदारों को नोटिस दिए गए हैं। जबकि मंगलवार को मुख्यमंत्री के दौरे के बाद अब तीनों ही विभाग इसकी सूची बना रहे हैं।

रिपोर्ट सरकार को सौंपी

क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की जांच रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है। डीएलपी के तहत आने वाली सड़कों को सुधारने का कार्य विभाग ठेकेदारों से करवाएगा।

  • गौरव अग्रवाल, कलक्टर
Updated on:
18 Sep 2024, 9:43 AM IST
Published on: