मुख्यमंत्री ने कहा कि नालों के निर्माण में आईआईटी का सहयोग लें। निगम आईआईटी के प्रोफेसर्स के साथ बैठक कर सारा प्लान तैयार करें और फिर सरकार को भेजें। ताकि नालों की समस्या से शहरवासियों को निजात मिले। मुख्यमंत्री ने जेडीए के अधिकारियों को रिंग रोड का कार्य शुरू करने के लिए कहा। उन्होंने कहा, रिंग रोड से शहर का विकास होता है। जोधपुर निगम, जेडीए, पीडब्ल्यूडी, रूडीप 19 सितंबर को बैठक कर सड़कों का तकमीना तैयार कर राज्य सरकार को भेजेंगे।