मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि, हमने बजट में जो भी घोषणा की है। उसे धरातल पर उतार रहे हैं। हमारे पास जिस पार्टी के विधायक की मांग आई, उसे हमने पूरा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि, कई लोग तो यह तक कहते हैं कि मुरलीवाला, बंसीवाला काम नहीं करता, उनके चित्रों से काम थोड़ी चलता है। वे मुरली वाले को मानते ही नहीं है। हम तो सनातनी हैं, इसलिए मुरलीवाले को बहुत मानते हैं। जिसमें काम करने का जज्बा होता है, ईश्वर उसी का साथ देता है।