जोधपुर

जाेधपुर उपद्रव: पुलिस कमिश्नर ने MLA के सामने BJP जिलाध्यक्ष काे दी धमकी, कहा- ठीक कर दूंगा एक मिनट में

पुलिस कमिश्नर अशोक राठौड़ ने सूरसागर में संवेदनशील क्षेत्र का दौरा करने के दौरान भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों को धमकी दे डाली।

2 min read
Dec 03, 2017

जोधपुर। व्यवहार के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाले पुलिस कमिश्नर अशोक राठौड़ ने सूरसागर में संवेदनशील क्षेत्र का दौरा करने के दौरान भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों को आंख दिखाई और कथित धमकी दे डाली। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में स्पष्ट है कि सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास के सामने पुलिस कमिश्नर राठौड़ भाजपा पदाधिकारियों को धमका कर चलते बने और विधायक के मुंह से बोल तक नहीं निकल पाया।

दरअसल, सूरसागर में उपद्रव के बाद शनिवार सुबह पुलिस कमिश्नर अशोक राठौड़ क्षेत्र का दौरा कर जायजा ले रहे थे। भाजपा पदाधिकारी भी पीडि़तों से बात कर के हालात की जानकारी ले रहे थे। तब भाजपा के शहर जिला महामंत्री सुरेश लोढ़ा ने एडीसीपी विपिन शर्मा से शिकायत के लहजे में बात की। शर्मा ने उनकी बात पर गौर नहीं किया और लोढ़ा को वहां से हटाने लगे। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष महेंद्र पंवार ने बीचबचाव किया।

इसके थोड़ी देर बाद भाजपा पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर से बात करने का प्रयास किया, लेकिन संभवत: उन पर ध्यान नहीं दिया। फिर जब स्थानीय विधायक सूर्यकांता व्यास मौके पर पहुंची और पुलिस कमिश्नर से बात करने लगीं। तब भाजपा पदाधिकारियों ने विधायक से पुलिस कमिश्नर के बारे में शिकायती लहजे में बात की। विधायक ने कहा कि प्रशासन नहीं सुनेगा तो कौन सुनेगा।

तभी पुलिस कमिश्नर राठौड़ बोले, 'पुलिस अपना काम कर रही है। ठीक कर दूंगा एक मिनट में, समझे ना? किसी फूंक में रहना मत।' यह सुन कर विधायक और उनके साथ मौजूद भाजपा पदाधिकारी सन्न रह गए। इस पर मंत्रियों व अधिकारियों से हमेशा अधिकारपूर्वक बातचीत करने वाली विधायक भी कुछ बोल नहीं पाई। फिर भाजपा पदाधिकारियों को घूरते हुए धीमी रफ्तार से पुलिस कमिश्नर वहां से सरकारी कार की तरफ बढ़ गए।

जोधपुर उपद्रव: खुलेआम जला दी गईं कारें, आधा दर्जन वाहन और दुकान... अब तक दहशत में लोग

बाड़मेर के बाद अब जैसलमेर की धरती उगलेगी तेल, सरकार ने दी तेल निकालने की इजाजत

ये भी पढ़ें

जाेधपुर उपद्रव- कमरे में माेबाइल पर बात कर रहे थे तभी बरसने लगे पत्थर, देखें वीडियाे
Updated on:
03 Dec 2017 11:42 am
Published on:
03 Dec 2017 11:04 am
Also Read
View All