जोधपुर

नाबालिग लड़की को दो युवक ले गए खेत में, फिर पिस्तौल से डरा किया गैंगरेप

नवसृजित फलोदी जिले में दो युवकों ने बहला-फुसलाकर एक नाबालिग को खेत में ले गए और पिस्तौल से डरा धमकाकर सामूहिक बलात्कार किया।
2 min read
• •
Sep 13, 2023
gangrape.jpg

जोधपुर/लोहावट। नवसृजित फलोदी जिले में दो युवकों ने बहला-फुसलाकर एक नाबालिग को खेत में ले गए और पिस्तौल से डरा धमकाकर सामूहिक बलात्कार किया। घरवालों के जागने पर आरोपी पिस्तौल से हवाई फायर कर भाग गए। पुलिस ने बलात्कार, पोक्सो व जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार गत 10 सितम्बर की रात पीड़िता व उसके घरवाले खाना खाने के बाद सो गए थे। आरोप है कि मध्यरात्रि में दो युवक घर में घुसे और बहला-फुसलाकर नाबालिग को खेत में ले गए, जहां नाबालिग से दोनों ने सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता के चिल्लाने पर घरवाले जागे। खेत से आवाज आने पर घरवाले उधर भागे, जिन्हें आता देख दोनों युवक मोटरसाइकिल पर भाग गए। घरवालों को देख पीड़िता रोने लगी और बलात्कार करने की जानकारी दी। उसने बताया कि युवकों ने पिस्तौल दिखाकर डराया धमकाया था और किसी को न बताने की धमकी दी थी।

युवकों को पकड़ने के लिए घरवालों ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर जानकारी दी। रिश्तेदारों ने बाइक सवार युवकों का पीछा किया। भागने के दौरान आरोपियों की बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया। बाइक बंद होने पर दोनों घबरा गए। पीड़िता के परिजन आ गए और उन्होंने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान एक आरोपी ने पिस्तौल निकाली और हवाई फायर किया। लोगों ने पकड़ने की कोशिश की तो युवक ने दो और फायर किए। गनीमत रही कि कोई चोटिल नहीं हुआ। लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंपा। जबकि दूसरा भाग गया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। घरवालों का आरोप है कि दोनों आरोपियों के एक रिश्तेदार ने करीब बीस दिन पहले पीड़िता की पुत्री को मोबाइल दिया था। जो फोन पर उसे डराते व धमकाते हैं।

Published on:
13 Sept 2023 09:59 am
Also Read
View All
जोधपुर में दर्ज शिकायत के बाद मुंबई में चल रहे नेटवर्क का खुलासा, 200 से ज्यादा लड़कियों के संपर्क में थी गैंग; ऐसे जाल में फंसाते

Jodhpur: 7 राफेल लेकर भारत आए फ्रांस के मेजर जनरल, ‘तरंग शक्ति’ युद्धाभ्यास में हुए शामिल, जानें क्या बोले?

जोधपुर BJP में नया सियासी ड्रामा, डिप्टी मेयर विजय पंवार का नाम किसने आगे बढ़ाया? संघ के नाम पर उठे सवाल

जोधपुर में वारंटी सद्दाम की मौत पर बवाल, गुस्साए लोगों ने कांस्टेबल से की मारपीट, पुलिस की गाड़ी के शीशे फोड़े

होमगार्ड भर्ती में फर्जी प्रमाण पत्रों से बढ़ाए अंक, सत्यापन में खुला खेल; 2 अभ्यर्थियों के खिलाफ केस दर्ज