28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jodhpur / 151 दिन, 15 हजार किलोमीटर और एक साईकिल – चन्दाराम की आस्था के आगे थक गए पहिए पांच महीने में पांच बार बदले पहिए

151 दिन, 15 हजार किलोमीटर और एक साईकिल – चन्दाराम की आस्था के आगे थक गए पहिए पांच महीने में पांच बार बदले पहिए

देणोक @पत्रिका. हौसला हो तो मंजिल कितनी भी दूर क्यों न हो, कदम रुकते नहीं। इसका जीता-जागता उदाहरण हैं चन्दाराम मीणा। रामपुरा बास, तहसील तूंगा, जिला जयपुर के रहने वाले चन्दाराम ने साईकिल पर ही 151…
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 5:10 PM IST

denok news

देणोक: हौसला हो तो मंजिल कितनी भी दूर क्यों न हो, कदम रुकते नहीं। इसका जीता-जागता उदाहरण हैं चन्दाराम मीणा। रामपुरा बास, तहसील तूंगा, जिला जयपुर के रहने वाले चन्दाराम ने साईकिल पर ही 151 दिनों में 15 हजार किलोमीटर से अधिक की यात्रा पूरी कर ली। उनकी इस आस्था यात्रा ने हर किसी को हैरान कर दिया है।चन्दाराम ने अपनी यात्रा में चारधाम - बद्रीनाथ, जगन्नाथ पुरी, रामेश्वर धाम, द्वारिकाधीश सहित 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। पांच महीने से अधिक समय तक वे साईकिल पर ही देश के कोने-कोने में घूमते रहे। इस दौरान रास्ते में धूप, बारिश, ठंड और पहाड़ी चढ़ाई ने भी उनके हौसले को नहीं तोड़ा।यात्रा के दौरान उनकी साईकिल के पांच बार पहिए बदले गए और व्हील भी बदलनी पड़ी, लेकिन चन्दाराम का संकल्प नहीं डगमगाया।

वे जहां भी पहुंचे, लोगों ने उनकी श्रद्धा और साहस को सलाम किया। जगह-जगह ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया, भोजन-पानी की व्यवस्था की और आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।शुक्रवार को जब चन्दाराम देणोक के फलोदी-नागौर राजमार्ग पर पहुंचे तो यहां ओमप्रकाश भादू, सुमेर सिंह, पप्पूराम, धनेश गिरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। ग्रामीणों ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उनकी यात्रा के अनुभव सुने।इस मौके पर चन्दाराम मीणा ने बताया कि उन्होंने यह यात्रा देश की सुख-शांति और सभी के कल्याण की कामना को लेकर शुरू की थी। साईकिल यात्रा में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन भोलेनाथ और चारधाम की कृपा से हर बाधा पार हो गई। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर धर्म, संस्कार और स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए।ग्रामीणों ने कहा कि चन्दाराम की यात्रा आज के युवाओं के लिए प्रेरणा है। इतनी लंबी यात्रा साईकिल पर करना आसान काम नहीं है, यह सिर्फ आस्था और दृढ़ इच्छाशक्ति से ही संभव है। देणोक में स्वागत के बाद चन्दाराम अपनी आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गए।जो सुवाप करणी माता मन्दिर, देश्नोक करणी माता मन्दिर,सालासर बालाजी सहित प्रदेश के विभिन्न दर्शनीय स्थलों की यात्रा करते हुए अपने गांव पहुंचेंगे।