28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jodhpur / साक्षात्कार जानिए…आपके सरपंच के वादे और इरादे

साक्षात्कार जानिए…आपके सरपंच के वादे और इरादे

आपके सरपंच के वादे और इरादे, बेबी / दिनेश सज्जनाणी, ग्रा.पं. - एसकेडी, उम्र - 42, शिक्षा - 10वीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 4:31 PM IST

साक्षात्कार जानिए...आपके सरपंच के वादे और इरादे

Q. गांव के विकास के लिए सबसे पहले किन कार्यों को प्राथमिकता देंगे?

उत्तर- एसकेडी के नवसृजित राजस्व गांवों में विकास की सबसे ज्यादा जरूरत है। वहां सबसे पहले सड़क, बिजली और पानी की सुविधा पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। गांव के हर मोहल्ले में साफ-सफाई, नालियों और गलियों के पक्के निर्माण का काम करवाऊंगी। पंचायत के हर काम में पारदर्शिता रखूंगी।

Q. गांव को नशामुक्त बनाने के लिए क्या पहल करेंगे?

उत्तर- नशा आज गांव के युवाओं को बर्बाद कर रहा है। इसके लिए गांव में युवाओं को खेल से जोड़ूंगी। खेल मैदान को सुधारकर वहां नियमित खेल प्रतियोगिताएं करवाऊंगी। महिलाओं और बुजुर्गों के साथ मिलकर गांव में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाऊंगी, ताकि युवा नशे से दूर रहकर पढ़ाई और काम में लगे।

Q. गांव की सबसे बड़ी समस्याएं क्या हैं और बुनियादी सुविधाओं के लिए क्या कदम उठाएंगे?

उत्तर- सबसे बड़ी समस्या पेयजल, सड़क और चिकित्सा की है। वहां पेयजल के लिए नए नलकूप लगवाने, पाइपलाइन बिछाने और टंकी बनवाने के लिए प्रयास करूंगी। सड़कों को पक्का करवाऊंगी। चिकित्सा के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र खुलवाने और पशु चिकित्सालय के लिए सरकार से मांग करूंगी।

Q. युवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए क्या योजनाएं रहेंगी?

उत्तर- महिलाओं को स्व-सहायता समूह से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाऊंगी। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी दूंगी और कौशल प्रशिक्षण दिलवाऊंगी। बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दूंगी, ताकि कोई भी बेटी स्कूल से वंचित न रहे।

Q. पांच साल बाद आप अपने गांव को किस रूप में देखना चाहती हैं?

उत्तर- पांच साल बाद एसकेडी को एक ऐसा आदर्श गांव देखना चाहती हूं, जहां नवसृजित गांवों में भी स्कूल, पेयजल, पक्की सड़क, उप स्वास्थ्य केंद्र और पशु चिकित्सालय हो। हर घर में खुशहाली हो, हर युवा के पास काम हो और हर बेटी शिक्षित हो। यही मेरा सपना है।