पेट्रोल पंप डीलर गोपालसिंह रुदिया ने बताया कि पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने और डीलर्स कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर सांकेतिक हड़ताल की जा रही है। वर्तमान में पेट्रोल पर वैट की दर करीब 31 प्रतिशत और डीजल पर करीब 22 प्रतिशत है जो पड़ोसी राज्यों से ज्यादा है, जिसके कारण प्रदेश के सीमावर्ती पेट्रोल पंपों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। डीलर कमीशन भी बीते कई सालों से नहीं बढ़ा है।