
जोधपुर . डेजर्ट लीफ फाउंडेशन सोमवार से शुरू होने वाले तीन दिवसीय बाल साहित्य महाकुंभ 'किताबो- द ब्लू सिटी चिल्ड्रन्स फेस्टिवल' में इस बार भी फनकारी, मस्ती मंच, जमघट, पॉपकॉर्निस्तान, कथापुर की तरह 15 से अधिक डोम होंगे। जहां अलग-अलग सत्रों में दादी-नानी के किस्से, कहानियों सहित बाल फिल्म, नुक्कड़ नाटक और पपेट शो सहित विभिन्न प्रकार के आयोजन होंगे। बच्चों के लिए होने वाले ये ज्ञानवर्धक सत्र 18 से 20 दिसम्बर तक शिकारगढ़ स्थित विद्याश्रम पब्लिक स्कूल में होंगे।
बसंत एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन विनय जैन के अनुसार किताबो का उद्देश्य हमारी पुरानी संस्कृति को जिंदा रखना है और यह चिल्ड्रन फेस्टिवल के माध्यम से ऐसा प्रयास है, जिससे शहर की जनता लाभान्वित हो। फेस्टिव डायरेक्टर इरा सिसोदिया, डेजर्ट लीफ फाउंडेशन के संस्थापक और फेस्टिवल ऑर्गेनाइजर विकास बालिया एवं गौरव जैन ने बताया कि विगत वर्ष बच्चों के उत्साह को देखते हुए इस बार 200 से अधिक सत्र रखे गए हैं, जिनमें 60 से अधिक विशेषज्ञ बच्चों को अलग-अलग विषय पर ज्ञानवर्धक जानकारियां देंगे।
मनोहर सिंह राठौड़
इनकी हिंदी व राजस्थानी भाषा की सभी विधाओं में 45 किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। पिछले 25 सालों से होम्योपैथी, आयुर्वेदिक, प्राकृतिक चिकित्सा और योग शिक्षा से अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रेरित कर रहे हैं। राजस्थानी भाषा और संस्कृति अपनाने और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कईशिक्षण संस्थाओं में मोटिवेशनल स्पीच देते हैं। हिंदी राजस्थानी साहित्य सृजन व साहित्य में योगदान के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा गया है।
अंशु हर्ष
मीडिया एंटरप्रेन्योर अंशु हर्ष एक मंथली मैगजीन 'सिम्पली जयपुर' और एक वीकली न्यूज पेपर ऑफ जयपुर की सम्पादक और प्रकाशक हैं। सिनेमा में रुचि के कारण राजस्थान इंटरनेशनल फि ल्म फेस्टिवल की फ ाउंडर और रिफ फि ल्म क्लब की ट्रस्टी हैं। उन्हें लगता है फि ल्मों की कहानियां जीवन का प्रतिबिम्ब हैं और उन कहानियों में ताकत है। जीवन को एक दिशा देने की बात ध्यान में रखते हुए बच्चों को अपने क्लब के अंतर्गत फि ल्में दिखाती है। शब्द उनकी जिन्दगी है, हर लम्हा महसूस कर उसे शब्द का रूप देकर कविता और कहानी के रूप में कागज पर उतार देना उनके दिन का हिस्सा है। 'शब्दों का समंदर' उनका कविता संग्रह है।
डॉ. आईदानसिंह भाटी
डा. आईदानसिंह भाटी अपनी रचनाओं में इतिहास के कई विस्मृत पन्ने पलटते हैं। हिंदी, राजस्थानी, अनुवाद साहित्य और साक्षरता साहित्य में भाटी का अतुल्य योगदान है। भाटी को साहित्य अकादमी नई दिल्ली की ओर से अनुवाद पुरस्कार 'आँख हीयै रा हरियळ सपना' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार और राजस्थानी भाषा साहित्य व संस्कृति पुरस्कार, सत्यप्रकाश जोशी कविता सम्मान और रावल हरराज साहित्य सम्मान से प्रदान किया जा चुका है।