जोधपुर

फाइनेंसकर्मी महिला ने 2 लाख देकर गोल्ड छुड़वाया, युवक लेकर चंपत

- दूसरी बैंक में गोल्ड लोन दिलवाने से पहले आरोपी गायब, दुकान पर चाय पीने के दौरान भागा
less than 1 minute read
• •
Jan 03, 2024
फाइनेंसकर्मी महिला ने 2 लाख देकर गोल्ड छुड़वाया, युवक लेकर चंपत
फाइनेंसकर्मी महिला ने 2 लाख देकर गोल्ड छुड़वाया, युवक लेकर चंपत

जोधपुर।
उदयमंदिर थानान्तर्गत सोजती गेट तकिया चांद शाह के पास फाइनेंस कर्मचारी महिला को चकमा देकर एक व्यक्ति सोना लेकर चंपत हो गया। महिला ने फाइनेंस कम्पनी में दो लाख सात हजार रुपए देकर सोना छुड़वाया था और दूसरी बैंक में सोना गिरवी रखकर लोन दिलवाना था।
पुलिस के अनुसार चोखा में नयापुरा निवासी दिव्या पत्नी पिंटू के साथ धोखाधड़ी हुई है। उसने कागा कागड़ी क्षेत्र निवासी आसिफ पुत्र अब्दुल मजीद के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि फाइनेंस कम्पनी से गिरवी रखा सोना छुड़वाकर अन्य बैंकों से गोल्ड लोन दिलवाती है। आसिफ ने निजी फाइनेंस कम्पनी से गोल्ड लोन ले रखा है। गत 28 दिसम्बर को पीडि़ता ने यह गोल्ड लोन छुड़वाने के लिए आसिफ को 1.65 लाख रुपए दिए थे और 42,429 रुपए ऑनलाइन भुगतान किए थे। जिससे आरोपी ने सोना छुड़वा लिया था। फिर दोनों आसिफ की गाड़ी से चांद शाह तकिया बाजार में बैंक के नीचे पहुंचे, जहां दोनों चाय पीने के लिए एक दुकान रूके थे। वहां महिला को चकमा देकर आसिफ गायब हो गया। महिला ने उसे दो-तीन मर्तबा कॉल किए, लेकिन वह टालमटोल करने लगा और आखिर में मोबाइल बंद कर लिया था। दूसरे दिन महिला उसके घर पहुंची तो भाई मिला। उसने महिला को अवगत कराया कि आसिफ ने ससुराल में शादी होने के चलते सोना अपनी पत्नी को पहनने के लिए दे दिया है। इसके बाद उसने सोना व रुपए देने से इनकार कर दिया।

Updated on:
03 Jan 2024 12:25 am
Published on:
03 Jan 2024 12:25 am