जोधपुर

Mandi Bhav: कृषि मंडी में लौटी रौनक, सरसों और जीरा के मिले इतने भाव, किसानों की हुई बल्ले-बल्ले

आसोप कृषि मंडी में नई सरसों की बढ़ती आवक से कारोबार ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। बेहतर भाव मिलने से किसानों के चेहरों पर उत्साह साफ नजर आ रहा है।

less than 1 minute read
Feb 19, 2026
फाइल फोटो- पत्रिका

आसोप। कस्बे सहित आसपास क्षेत्र में नई सरसों की आवक बढ़ने से कृषि मंडी में एक बार फिर रौनक लौट आई है। किसानों को इस बार सरसों के बेहतर भाव मिल रहे हैं, जिससे उनमें उत्साह दिखाई दे रहा है। गुरुवार को मंडी में सरसों के भाव 5500 से 6100 रुपए प्रति क्विंटल तथा जीरा 20000 से 22000 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका।

सरसों की कटाई तेज

सिंधीसुआ 7000 से 8500 रुपए और तारामीरा 4600 से 5000 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे। व्यापारियों के अनुसार मौसम में बदलाव के कारण सरसों की कटाई तेज हुई है, जिससे मंडी में रोजाना बड़ी मात्रा में फसल पहुंच रही है। करीब दस दिन पहले जहां 25 से 50 कट्टा सरसों की आवक हो रही थी, वहीं गुरुवार को यह बढ़कर लगभग 500 कट्टा पहुंच गई। हालांकि गीलापन होने से फिलहाल ऑयल लैब टेस्टिंग शुरू नहीं हो सकी है।

कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी गजेदान चारण ने बताया कि इस वर्ष क्षेत्र में सरसों की बुवाई अच्छी हुई है और लगभग 1.90 लाख मीट्रिक टन उत्पादन का अनुमान है। मौसम भी अधिकांश समय अनुकूल रहा, जिससे फसल पर रोगों या पाले का खास असर नहीं पड़ा और अच्छी पैदावार की उम्मीद है।

ज्यादा भाव मिले

गारासनी निवासी किसान महिपाल जाखड़ ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार शुरुआती दौर में ही सरसों के भाव 1000 से 1500 रुपए प्रति क्विंटल तक अधिक मिल रहे हैं, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ने की उम्मीद है। व्यापारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी मंडी में आवक बढ़ने के साथ कारोबार में तेजी बनी रहेगी।

Also Read
View All

अगली खबर