19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Phalodi Crime: सरसों की आड़ में नशे की खेती, 25800 पौधे बरामद, आरोपी गिरफ्तार, छह करोड़ की अफीम जब्त

फलोदी जिले में पुलिस ने सरसों की फसल के बीच छिपाकर उगाई जा रही अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में 25,800 पौधे जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Opium cultivation, illegal cultivation of opium, illegal cultivation of opium in Phalodi, Phalodi News, Rajasthan News, opium worth Rs 6 crore, opium worth Rs 6 crore in Phalodi, अफीम की खेती, अफीम की अवैध खेती, फलोदी में अफीम की अवैध खेती, फलोदी न्यूज, राजस्थान न्यूज, 6 करोड़ की अफीम, फलोदी में 6 करोड़ की अफीम

सरसों के बीच लहलहा रही अफीम की खेती। फोटो- पत्रिका

फलोदी। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने सरसों की फसल के बीच छिपाई गई अफीम की खेती का खुलासा किया है। मौके से कुल 25,800 अफीम के हरे पौधे जब्त कर आरोपी मगनाराम पुत्र बलवन्ताराम विश्नोई को गिरफ्तार किया गया।

ढढू क्षेत्र में कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि जिला स्पेशल टीम के सदस्य गंगाराम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर ढढू क्षेत्र में कार्रवाई की गई। आरोपी के खेत में सरसों की फसल के बीच अफीम उगाई गई थी, जो आसानी से नजर नहीं आ रही थी। पुलिस के अनुसार बरामद पौधों से अनुमानित उत्पादन करीब 125 किलो है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 6 करोड़ रुपए आंकी गई है।

मामले की जांच शुरू

प्रत्येक पौधे से लगभग 5 ग्राम अफीम मिलने का अनुमान लगाया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी ने कम समय में अधिक धन कमाने और भव्य जीवन जीने के उद्देश्य से अपने खेत में अफीम की खेती कर रखी थी।

पुलिस अधीक्षक फलोदी कुंदन कंवरिया (आईपीएस) ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों और खेती करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराजसिंह चारण (आरपीएस) और वृताधिकारी अचलसिंह के सुपरविजन में जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) फलोदी और थाना फलोदी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।