
शोभावतों की ढाणी में यूआइटी कॉलोनी स्थित मकान में हत्या व आत्महत्या के बाद शव मोर्चरी भेजती पुलिस। फोटो पत्रिका
Jodhpur Crime : जोधपुर के शोभावतों की ढाणी में यूआइटी कॉलोनी स्थित मकान में मौसेरी बहन की हत्या करने में प्रयुक्त गेंती नई थी। वहीं, फंदे वाला रस्सा भी नया नजर आ रहा था। इससे पुलिस को अंदेशा है कि हत्या और आत्महत्या की साजिश पूर्व नियोजित हो सकती है।
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह गेंती कब और कहां से खरीदकर लाया था? वारदात वाली जगह के ठीक पड़ोस में गुरुवार को युवक शादी होनी है, लेकिन वारदात से शादी वाले माहौल में सन्नाटा पसर गया। आस-पास सनसनी सी फैल गई।
पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में खून नहीं फैला हुआ था। नाबालिग छात्रा का शव जमीन पर था। संभवत: वह रात को सोई हुई थी और उसी हालत में गेंती से सिर पर वार करके हत्या की गई।
पुलिस को अंदेशा है कि एक वार से छात्रा का सिर फट गया। खून बहने लगा और दम टूट गया। हालांकि शरीर पर अन्य चोटों के संबंध में बोर्ड से पोस्टमार्टम व एफएसएल जांच में स्पष्ट होगा।
परिचितों का कहना है कि किशनलाल के दो पुत्र हैं। दोनों ने इंजीनियरिंग की थी। एक पुत्र हैदराबाद में काम कर रहा है। कैलाश पढ़ाई में होशियर था। वह इंजीनियरिंग करने के बाद आइएएस व आरएएस परीक्षा की तैयारी कर रहा था। आइएएस परीक्षा में वह कुछ ही अंकों से असफल रह गया था।
किशनलाल के मकान के ठीक पड़ोस में युवक की गुरुवार को शादी होनी है। घर पर लाइटें लगाईं गईं थी। बाहर शामियाना लगाया गया। घर में सुबह से ही शादी का माहौल था। तभी अचानक पुलिस पहुंची।
दरवाजा तोड़कर किशनलाल के मकान में घुसी, जहां का मंजर देख वहां शोक व मातम सा छा गया। इससे शादी वाले मकान में भी सन्नाटा पसर गया।
Published on:
19 Feb 2026 10:51 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
