जोधपुर

जोधपुर से 20 किलोमीटर दूर सालावास तक पहुंची टिड्डियां

कलक्टर ने किया टिड्डी प्रभावित खेतों का दौरा- तीन दिन में विशेष गिरदावरी के दिए निर्देश
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jan 2020, 2:02 AM IST
जोधपुर से 20 किलोमीटर दूर सालावास तक पहुंची टिड्डियां
जोधपुर से 20 किलोमीटर दूर सालावास तक पहुंची टिड्डियां


जोधपुर.
जोधपुर से महज 20 किलोमीटर दूर सालावास गांव में बुधवार को टिड्डियों ( Locusts attack ) ने पड़ाव डाल दिया। इससे किसानों के साथ
साथ अधिकारियों की नींद उड़ गई हैं। इधर जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने समीपवर्ती भाचरना व मेलबा गांव में टिड्डी के प्रकोप से खराब हुई फसलों के खेतों का जायजा लेकर तीन दिन में खराबे की विशेष गिरदावरी करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर बुधवार दोपहर बाद भाचरना पहुंचे, जहां टिड्डी के हमले से खराब हुई फसलों वाले खेतों का जायजा लिया। भाचरना में जोधपुर डेयरी अध्यक्ष रामलाल विश्नोई ने कलक्टर को टिड्डी दल की ओर से रबी की फसलों को पहुंचाए गए नुकसान से अवगत करवाया। यहां पर कलक्टर ने किसानों से बातचीत कर टिड्डी से खराब हुई फसलों की जानकारी ली। इस दौरान कलक्टर ने साथ में आए उपखंड अधिकारी गोपाल परिहार को तीन दिन में प्रभावित खेतों की विशेष गिरदावरी कराने के निर्देश दिए। इसी तरह कलक्टर ने धवा पंचायत समिति के मेलबा में भी फसलों में हुए नुकसान का जायजा लिया तथा किसानों से बात कर खराबे की जानकारी ली। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी खराब हुई फसलों का उचित मुआवजा दिलाने को लेकर सरकार को अवगत करवाया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार नारायणलाल सुथार, झंवर नायब तहसीलदार रवि शेखर चौधरी व राजस्व अधिकारी केपीसिंह सहित कई अधिकारी उनके थे।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ‘शर्म आती है खुद पर, इज्जत खराब होती है’, कंटेंट क्रिएटर कपल ‘जोधपुरी परफेक्ट पेयर’ क्यों और किसपर भड़के?

पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश