जोधपुर

गजेन्द्रसिंह शेखावत बोले-मारवाड़ के प्रत्येक परिवार के वैभव का ध्यान रखूंगा

मुख्यमंत्री कहते हैं मेरे वैभव का ध्यान रखना, लेकिन मैंने मां चामुंडा के दर्शन कर एक ही कामना की कि पूरे मारवाड़ के वैभव, हर परिवार के वैभव की प्रगति हो।
less than 1 minute read
Apr 06, 2019
Gajendra Singh Shekhawat

जोधपुर। ( Lok Sabha Election 2019 ) मुख्यमंत्री कहते हैं मेरे वैभव का ध्यान रखना, लेकिन मैंने मां चामुंडा के दर्शन कर एक ही कामना की कि पूरे मारवाड़ के वैभव, हर परिवार के वैभव की प्रगति हो। यह बात भाजपा के प्रत्याशी गजेन्द्रसिंह शेखावत gajendra singh shekhawat ने नामांकन रैली के दौरान लोगों से कही। नामांकन दाखिल करने से पहले एक खुले वाहन में रथ यात्रा भी निकाली गई।

नामांकन दाखिल करने के दौरान शेखावत ने कहा कि अप्रवासी जोधपुरी को जोधपुर की जनता स्वीकार नहीं करेगी। यहां एक तरफ मुख्यमंत्री के बेटे हैं और एक तरफ राजस्थान की जनता लड़ रही है। वे प्रशासन की ताकत का उपयोग कर रहे हैं।

केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर भी नामांकन रैली में शामिल हुए और कहा कि देशभर में ऐसा माहौल है कि विपक्षी दल सब एकत्रित होने की कोशिश कर रहे हैं और मोदी को हटाने की बात करते हैं।

लेकिन देश की जनता नकारात्मक राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। इस दौरान भाजपा ने पूरे मारवाड़ के नेताओं को एकजुट करने का प्रयास किया। शेखावत के अजीत कॉलोनी स्थित आवास से कलक्ट्रेट तक यह रथ यात्रा निकाली गई।

नामांकन पत्र किया दाखिल
गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नामांकन पत्र भरने के दौरान उनकी पत्नी, बेटी, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई, राज्य सभा सांसद नारायण पंचारिया, जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी सहित भाजपा विधायक भी साथ रहे। नामांकन पत्र भरने से पहले उनके घर से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई।

Published on:
06 Apr 2019 09:06 pm