जोधपुर

Lok Sabha Election Results 2024: जोधपुर में गजेन्द्र सिंह शेखावत ने लगाई जीत की हैट्रिक, झूमे भाजपाई

Lok Sabha Election Results 2024: जोधपुर लोकसभा में आठ में से छह विधानसभा क्षेत्रों पर भाजपा को अंतिम राउंड तक बढ़त मिली।

2 min read
Jun 04, 2024

Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव परिणाम में भाजपा के गजेन्द्र सिंह शेखावत जीत की हैट्रिक लगाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के करणसिंह उचियारड़ा को हराया। मतगणना में शुरुआती रुझानों से ही गजेन्द्र सिंह ने लीड बनाई थी। हालांकि कांग्रेस ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन जीत में नहीं बदल पाई। इस बार भाजपा व गजेन्द्रसिंह का जीत का अंतर घटा है। शेखावत ने कहा सरकार बनाने के बहुमत के आंकड़े से भाजपा गठबंधन कहीं आगे है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं के परिश्रम और पीएम मोदी के किए गए कामों के चलते ही जोधपुर में जीत मिली है। उन्होंने जोधपुर लोकसभा सीट के भाजपा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार जताया।

छह विधानसभा क्षेत्रों ने दिया साथ

जोधपुर लोकसभा में आठ में से छह विधानसभा क्षेत्रों पर भाजपा को अंतिम राउंड तक बढ़त मिली। फलोदी व लोहावट सिर्फ दो जगह ही कांग्रेस लीड ले सकी। हालांकि मतगणना के दौरान कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी। कई बार जोधपुर शहर, सूरसागर और पोकरण में भी लीड बनाई, लेकिन उसे यथावत नहीं रख सकी।

जसवंत नाम के तीन व्यक्ति सांसद रहे

  • वर्ष 1957 में दूसरी लोकसभा के लिए कांग्रेस के टिकट पर जसवंत राज खड़े हुए। उन्होंने निर्दलीय नरेंद्र कुमार को हराया।
  • वर्ष 1989 में जसवंत सिंह जसोल सांसद बनें। उन्होंने अशोक गहलोत को हराया था। हालांकि वे दो साल ही सांसद रहे।
  • वर्ष 1999 और वर्ष 2004 में लगातार दो बार जसवंत सिंह विश्नोई सांसद रहे।

अशोक गहलोत पांच बार रहे सांसद

अशोक गहलोत 1980, 1984, 1991, 1996 और 1998 में जोधपुर से सांसद रहे। गहलोत ने केवल तीन बार पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा किया।

जोधपुर से अब तक ये रहे हैं सांसद

  • 1952 में हनवंत सिंह
  • 1952 में जसवंत राज (उपचुनाव)
  • 1957 में जसवंत राज
  • 1962 में लक्ष्मीमल सिंघवी
  • 1967 में एनके सांघी
  • 1971 में कृष्णा कुमारी
  • 1977 में रणछोड़दास गट्टानी
  • 1980 में अशोक गहलोत
  • 1984 में अशोक गहलोत
  • 1989 में जसंत सिंह जसोल
  • 1991 में अशोक गहलोत
  • 1996 में अशोक गहलोत
  • 1998 में अशोक गहलोत
  • 1999 में जसवंत सिंह विश्नोई
  • 2004 में जसवंत सिंह विश्नोई
  • 2009 में चंद्रेश कुमारी
  • 2014 में गजेंद्र सिंह शेखावत
  • 2019 में गजेंद्र सिंह शेखावत
Also Read
View All

अगली खबर