जोधपुर

अपने ही चचेरे भाई के प्रेम में डूबी थी नवविवाहिता, फिर आधी रात दोनों ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम

राज सागर चामू गांव निवासी एक विवाहिता ने अपने चचेरे भाई के साथ बीती रात नहर में कूदकर आत्महत्या की
2 min read
• •
Updated: 9 Aug 2023, 4:03 PM IST
suicide_in_balasar.jpg

बालेसर। राज सागर चामू गांव निवासी एक विवाहिता ने अपने चचेरे भाई के साथ बीती रात नहर में कूदकर आत्महत्या की। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक एक दूसरे से प्यार करते थे। घटना के बाद पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम की मदद से बुधवार को दोनों के शव नहर से बाहर निकाले। पुलिस ने दोनों के शव बालेसर सीएससी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां पर मेडिकल बोर्ड का गठन के बाद शवों का पोस्टमार्टम होगा। मृतका की पहचान 30 वर्षीय कविता पुत्री कानाराम भील और मृतक युवक की पहचान हीराराम पुत्र पुरखाराम 25 साल के रूप में हुई है। दोनों राज सागर चामू के रहने वाले हैं।

पुलिस और परिजनों के अनुसार मंगलवार रात्रि को युवती अपने प्रेमी के कहने पर घर से निकली। इसके बाद दोनों ने अपने मोबाइल और जूते बाहर रखकर नहर में कूद गए। तीन चार महीने पूर्व ही मृतक युवती कविता की शादी का चाचलवा गांव में हुई थी। शादी के बाद पहला सावन होने के चलते युवती कविता अपने पीहर राज सागर चामू गांव में रह रही थी।

वहीं मंगलवार रात को ही उसका पति पत्नी को लेकर गांव पहुंचा था। देर रात युवती ने पति को अपनी मां के पास जाने का कह घर की ओर गई थी। वहीं जब सुबह 4 बजे बूंदाबांदी के चलते घरवालों की आंख खुली तो कविता घर में नहीं थी। इसके बाद उसकी तलाश शुरु की गई। इस घटना के समय मृतक युवक हीराराम अपने दोस्त तगाराम भील को साथ लेकर गया। वहीं जब दोनों प्रेमी युगल नहर में कूदने लगे तब पास में खड़े तगाराम ने बचाव के लिए प्रयास किया, लेकिन दोनों नहीं माने। इसके बाद तगाराम परिजनों के घर पहुंचा और इसकी सूचना दी। वहीं परिजन भी पुलिस को सूचना देकर नहर की ओर दौड़े। इसके बाद पुलिस ने एनडीआरएफ टीम के मदद से दोनों के शवों को नहर से बाहर निकाला।

Published on: