26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Alert: इस दिन अपनी रफ्तार पकड़ेगा मानसून, जमकर गरजेंगे बादल और गिरेगी बिजली, रहें सावधान

मौसम विभाग ने आज से 11 अगस्त तक जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 8 Aug 2023, 11:03 AM IST

rain_alert.jpg

जोधपुर। राजस्थान में मानसून की गतिविधियां थम चुकी हैं। हालांकि कई जिलों में मंगलवार अलसुबह बादलों की आवाजाही से मौसम सुहाना बना हुआ है। जोधपुर शहर में भी लगातार बादलों की आवाजाही तो हो रही है, लेकिन आम लोग अभी भी इनके बरसने (IMD Alert) का इंतजार कर रहे हैँ।

यह भी पढ़ें- Weather Forecast: 40 दिनों तक झमाझम बारिश कराने वाले मानसून को लेकर आई बड़ी खबर, लगेगा झटका, जानिए कैसे


इस बीच मौसम विभाग ने आज से 11 अगस्त तक जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश (Weather Alert Today) होने की संभावना जताई है। वहीं 10 और 11 अगस्त को बीकानेर और जोधपुर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है। इस बीच 10 और 11 अगस्त को अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, सवाईमाधोपुर और सीकर में मेघगर्जन और वज्रपात की भविष्यवाणी की है।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक फैसले से आम जनता को लगा बड़ा झटका, जानिए कैसे

वहीं पिछले तीन दिनों से लगातार तेज हवा चलने के कारण मेवाड़ सहित राजस्थान के अधिकांश क्षेत्रों में मानसून का अगला चरण शुरू नहीं हो सका। हालांकि अरबसागर से लगातार नमी वाली हवाएं यहां पहुंच रही है, लेकिन बादलों को बरसने (Weather Alert Today) के लिए अनुकूल वातावरण नहीं मिल रहा। ऐसे में बादल आगे जाकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बरस रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार हवाएं रुकने और तापमान के बढ़ने पर नया सिस्टम बनेगा, तब बरसात होगी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग