Weather Forecast: 40 दिनों तक झमाझम बारिश कराने वाले मानसून को लेकर आई बड़ी खबर, लगेगा झटका, जानिए कैसे
जोधपुरPublished: Aug 07, 2023 09:28:10 am
पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में अगले एक सप्ताह तक मौसम (Weather Forecast) शुष्क रहेगा
जयपुर। प्रदेश में एंट्री के बाद मानसून (Weather Forecast) ने पहली बार ब्रेक लिया है। करीब 40 दिन तक सक्रिय रहने के बाद अब मानसून की रफ्तार अब कुछ सुस्त रहेगी। ऐसे में तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी होगी। तेज धूप और उमस परेशान कर सकती है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में तीन चार दिन मौसम शुष्क रहेगा। केवल कुछ स्थान पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज सतही हवा चल सकती है।