Jodhpur News: महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय महामंदिर में शिक्षा विभाग निर्देशानुसार इको क्लब के अंतर्गत सदनों का गठन किया गया।
Jodhpur News: महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय महामंदिर में शिक्षा विभाग निर्देशानुसार इको क्लब के अंतर्गत सदनों का गठन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी रितु टाक और गरिमा राजपुरोहित ने बताया कि स्कूल के सभी विद्यार्थियों को चार हाउस में विभाजित करके इसका गठन किया। इसमें जल हाउस, आकाश हाउस, अग्नि हाउस और पृथ्वी हाउस बनाए गए। प्रत्येक हाउसे में कैप्टन, वाइस कैप्टन तथा सभी हाउसेस का एक-एक हेड बॉय-हेड गर्ल नियुक्त किए गए हैं।
उसी कड़ी में इन हाउसेस की हाउस सेरेमनी रखी गई। इस प्रकार की गतिविधि का पहली बार स्थानीय विद्यालय में आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय में बाल संसद का गठन किया गया। बाल संसद में पूरी कैबिनेट का गठन लोकतांत्रिक चयन प्रक्रिया को अपनाते हुए किया गया। इसके माध्यम से अलग-अलग विद्यार्थियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई। कार्यक्रम में सभी कक्षाओं के मॉनिटर को 'मॉनिटर बेचेस' देकर मनोनीत किया गया। वहीं कमजोर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रगतिशील विद्यार्थियों को 'स्टार किड्स' बेचेस दिए गए।
प्रधानचार्य कमलेश वर्मा ने बताया कि सदन के निर्माण से विद्यार्थियों में आपसी सहयोग प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। इसलिए हमने ये नवाचार किया है, ऐसा सामान्यतः सरकारी विद्यालयों में होता नहीं है। इस आयोजन को सफल बनाने में आयोजन प्रभारी गरिमा राजपुरोहित की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसएमसी अध्यक्ष ओमप्रकाश विश्नोई, समस्त स्टाफ एवं अभिभावक उपस्थित रहे। मंच संचालन पल्लवी सोलंकी ने किया।